24.1 C
Madhya Pradesh
October 24, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशमनोरंजन

75 करोड़ सूर्य नमस्कार का महा अभियान प्रारंभ


इस वर्ष भारत अपनी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर देश भर में अनेक राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव को स्मरणीय बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी ,योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज ,डॉ एच आर नागेंद्र गुरुजी एवं आदरणीय श्री कमलेश पटेल दाजी के आशीर्वाद से तथा आयुष मंत्रालय ,खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सहयोग से योग के अग्रणी संस्थानों पतंजलि योगपीठ ,नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन ,हार्टफुलनेस ,क्रीड़ा भारती और गीता परिवार द्वारा इस शुभ अवसर पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कर मां भारती को समर्पित करने का विश्व कीर्तिमान बनाने का संकल्प लिया गया है । सूर्य नमस्कार हेतु ऑनलाइन पंजीकरण एवं सूर्य नमस्कार 1 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है। अभी तक पूरे देश के 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 64483 संस्थाओं ने सूर्य नमस्कार हेतु पंजीकरण करवाया है ।इनमें 27 लाख 95 हजार 271 विद्यार्थियों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा सूर्य नमस्कार हेतु पंजीकरण कराया गया है तथा आज दिनांक तक 17 करोड़ 62 लाख से अधिक सूर्य नमस्कार संपन्न हो चुके हैं ।देश के लगभग सभी विश्वविद्यालयों एवं शिक्षा संस्थानों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी प्रदान करने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की है ।शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और आयुष मंत्रालय भारत सरकार ,केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ,भारतीय विश्वविद्यालय संघ आदि अनेक भारत सरकार के उपक्रमों एवं अनेक राज्य सरकारों के संस्थानों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अपने अधीनस्थ संस्थाओं को निर्देश जारी किए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के स्कूली शिक्षा विभाग ,उच्च शिक्षा विभाग ,आयुष विभाग, होमगार्ड ,पुलिस विभाग ,जनजाति कल्याण विभाग आदि शासकीय विभागों ने अपने अधीनस्थ संस्थाओं को उक्त कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज करवाने हेतु निर्देश जारी किए हैं ।श्री शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश में अभी तक लगभग 1500संस्थाओं द्वारा सूर्य नमस्कार हेतु पंजीयन करवाया गया है ।जिनमें लगभग 1 लाख 30हजार विद्यार्थियों द्वारा आन लाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है और यह कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है ।75 करोड़ सूर्य नमस्कार के इस महा अभियान में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और संख्या की दृष्टि से वह पिछले 3 दिनों से दूसरे स्थान पर बना हुआ है ।श्री शर्मा ने बताया कि आगामी 14 जनवरी संक्रांति के पुनीत अवसर पर पूरे देश में 10 करोड़ सूर्य नमस्कार करने की योजना है ।इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री महोदय के भी सम्मिलित होने की संभावना व्यक्त की गई है ।इस संबंध में 11 जनवरी को 75 करोड़ सूर्यनमस्कार के सभी आयोजक सदस्यों की एक उच्च स्तरीय जूम बैठक आयोजित की गई जिसमें नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव डॉ जयदीप आर्य, 75 करोड़ सूर्य नमस्कार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर डॉक्टर संजय मालपानी ,एनवाईएसएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ आनंद बाल योगी जी तथा देश के सभी राज्यों के पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए ।बैठक में 75 करोड सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को सफल बनाने तथा इसके माध्यम से देश के सभी छात्र छात्राओं में
राष्ट्रभक्ति एवम शारीरिक फिटनेस की भावना उत्पन्न करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ।श्री शर्मा ने राज्य की सभी शिक्षण संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, शासकीय एवम अशासकीय संस्थाओं ,पुलिस ,होमगार्ड ,वन विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के इस महायज्ञ में अपनी आहुति प्रदान करने की विनम्र अपील की है । ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु www.75suryanamaskar.comपर लॉग इन कर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है ।
सभी प्रतिभागियों को 21 दिन तक प्रतिदिन 13 सूर्य नमस्कार करना होंगे ।रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी तक किया जा सकता है ।सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम 1 जनवरी से 20 फरवरी तक चलाया जाएगा । ऐसे सभी प्रतिभागियों को जो 21 दिन तक प्रतिदिन 21 सूर्य नमस्कार कर वेब साइट में अपडेट करते है को 21 दिन पूरे होते ही एक e सर्टिफिकेट जनरेट होगा। 20 फरवरी को इस महा अभियान का समापन होगा तथा इस कार्यक्रम में विशेष सफलता प्राप्त करने वाले राज्य एवं जिलों को सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

Sicurezza dei Pagamenti iGaming a Natale: Come la Double‑Auth protegge le transazioni festive, assicura la conformità normativa e aumenta la fiducia dei giocatori nel panorama europeo e sui mercati internazionali emergenti

Live Casino mobile : pourquoi les jeux en direct surpassent les classiques du casino en ligne pour les débutants

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment