Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

नरोत्तम मिश्रा ने ओवैसी को समझाया, क्यों अपराधी है इंदौर में पकड़ा गया चूड़ी वाला


भोपालए आईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में एक चूड़ी विक्रेता की पिटाई के आरोपियों को बचाने का आरोप मध्य प्रदेश सरकार पर लगाया तो गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें इन मुद्दों पर हस्तक्षेप नहीं करने की नसीहत दे डाली। ओवैसी के एक दिन बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ओवैसी भाजपा शासित राज्य में इन मुद्दों में हस्तक्षेप ना करें।ओवैसी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि एमपी के गृह मंत्री अपराधियों के पक्ष में बहाने बना रहे हैं। मंगलवार को मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं ओवैसी को बताना चाहता हूं कि जो लोग दो-तीन अलग-अलग पहचान पत्र रखने वाले हैं, वे अपराधी हैं। जो अपना नाम छुपाता है, वह अपराधी है। मिश्रा ने आगे कहा कि यहां किसी को भी सिर उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ना ही ओवैसी को दुश्मनी फैलाने की अनुमति दी जाएगी। कृपया हस्तक्षेप ना करें… मध्यप्रदेश में विधि का शासन है।’

Related posts

Strategie Avanzate di Gestione del Bankroll per le Scommesse Sportive Online: Come Massimizzare le Vincite dei Jackpot

Jackpots festifs : comment les promotions de Noël et d’Halloween redéfinissent les tendances des bonus en ligne

L’évolution des paris sportifs : comment les bonus ont façonné la gestion de bankroll des casinos modernes

Leave a Comment