Pradesh Samwad
खेल

मिचेल और ब्लंडेल शतक के करीब, न्यूजीलैंड के पास 227 रन की लीड

डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल ने न्यूजीलैंड को शुक्रवार को यहां लाड्र्स पर इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के दूसरे दिन शुरूआती झटकों के बाद टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 236 रन तक ले गए हैं। अब उनके पास 227 रनों की लीड हो गई है। डेरिल ने 188 गेंदों में 97 तो ब्लंडल ने 182 गेंदों में 90 रन बनाए हैं।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में खेलते हुए 56 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद इन दोनों ने मिलकर टीम को और झटके नहीं लगने दिए। ब्रेक तक मिचेल 43 और ब्लंडेल 39 रन बनाकर खेल रहे थे। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 72 रन की नाबाद साझेदारी निभा ली थी। इन दोनों की भागीदारी से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर अपनी बढ़त 119 रन की कर ली।
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज 141 रन पर सिमट गयी थी। मैट पोट्स ने अपने पदार्पण में सुर्खियां बटोरना जारी रखा, उन्होंने दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड के चार में से दो विकेट अपने नाम किये जिसमें उन्होंने कप्तान केन विलियमसन का विकेट मैच में दूसरी बार लिया। तेज गेंदबाज पोट्स ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में भी चार विकेट झटके थे जिसमें टीम 132 रन पर सिमट गयी थी। इंग्लैंड ने सुबह सात विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया।
मैच के पहले दिन 17 विकेट गिरे थे। लेकिन जल्द ही अंतिम तीन विकेट गंवा बैठी जिसमें टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट का अहम योगदान रहा। साउदी ने 55 रन देकर 4 जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज बोल्ट ने 21 रन देकर तीन विकेट झटके।

Related posts

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

सीनियर मेन्स केम्प हेतु 20 खिलाड़ी शामिल एमपीसीए द्वारा सीनियर्स मेन्स के केम्प हेतु 20 सदस्यीय टीम की घोषणा

Pradesh Samwad Team

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में इमरान खान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment