Pradesh Samwad
खेल

मिचेल और ब्लंडेल शतक के करीब, न्यूजीलैंड के पास 227 रन की लीड

डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल ने न्यूजीलैंड को शुक्रवार को यहां लाड्र्स पर इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के दूसरे दिन शुरूआती झटकों के बाद टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 236 रन तक ले गए हैं। अब उनके पास 227 रनों की लीड हो गई है। डेरिल ने 188 गेंदों में 97 तो ब्लंडल ने 182 गेंदों में 90 रन बनाए हैं।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में खेलते हुए 56 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद इन दोनों ने मिलकर टीम को और झटके नहीं लगने दिए। ब्रेक तक मिचेल 43 और ब्लंडेल 39 रन बनाकर खेल रहे थे। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 72 रन की नाबाद साझेदारी निभा ली थी। इन दोनों की भागीदारी से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर अपनी बढ़त 119 रन की कर ली।
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज 141 रन पर सिमट गयी थी। मैट पोट्स ने अपने पदार्पण में सुर्खियां बटोरना जारी रखा, उन्होंने दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड के चार में से दो विकेट अपने नाम किये जिसमें उन्होंने कप्तान केन विलियमसन का विकेट मैच में दूसरी बार लिया। तेज गेंदबाज पोट्स ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में भी चार विकेट झटके थे जिसमें टीम 132 रन पर सिमट गयी थी। इंग्लैंड ने सुबह सात विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया।
मैच के पहले दिन 17 विकेट गिरे थे। लेकिन जल्द ही अंतिम तीन विकेट गंवा बैठी जिसमें टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट का अहम योगदान रहा। साउदी ने 55 रन देकर 4 जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज बोल्ट ने 21 रन देकर तीन विकेट झटके।

Related posts

81वीं आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2022 एथलेटिक्स अकादमी के परवेज ने जीता कांस्य पदक

Pradesh Samwad Team

एशियन कैनो स्प्रींट एंड अंडर-18 चैम्पियनशिप, थाईलैड -2022
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमी के खिलाड़ियों ने एक रजत और दो कांस्य सहित जीते तीन पदक

Pradesh Samwad Team

अरविंद सिंह ठाकुर ने चेन्नई में आयोजित मास्टर एथलेटिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment