Pradesh Samwad
खेल

जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

लॉड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मैच में पहले दिन का खेल हो गया है। अब दूसरे दिन का खेल होना है। इस बीच इंग्लैंड के दो दिग्गज तेज गेंदबाजों के नए फोटो सामने आए हैं। जिसमें वे काफी उम्रदराज नजर आ रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी टीम को जीत भी दिला रहे हैं। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में इन दोनों को बाहर बैठाया गया था, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज के लिए इनकी टीम में वापसी हुई है। जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के जो फोटो शेयर किए गए हैं, वे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गए हैं। उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है, लोग कमेंट भी कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के फोटो में क्या है खास : इंग्लैंड के दो दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को गेंदबाजी के लिए सराहा गया, जिसमें दो तेज गेंदबाज अपने देश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शुक्रवार को सीपीएल की ओर से बारबाडोस रॉयल्स ने एक तस्वीर को शेयर की, जिसमें एंडरसन लगभग 70 वर्ष के और ब्रॉड लगभग 66 वर्ष के दिखाई दे रहे हैं। बारबाडोस रॉयल्स ने ट्वीट किया कि वर्ष 2053 में भी दोनों गेंदबाज बल्लेबाजों को परेशान करते हुए दिखाई देंगे। जेम्स एंडरसन तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से कैरेबियन में हटाए जाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में वापस लाया गया है और उन्होंने बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम के लिए 16 ओवरों में 66 रन देकर चा​र विकेट झटके। वहीं कैरेबियाई दौरे से हटाए गए स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी 13 ओवरों में 45 रन देकर एक विकेट झटका।
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के आंकड़े देखिए : जेम्स एंडरसन 644 विकेट के साथ सीम गेंदबाजों में दुनिया में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके साथ ही श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 टेस्ट विकेट) और दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न (708 विकेट) के बाद सर्वकालिक सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जेम्स एंडरसन और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा भी 538 विकेट के साथ ब्रॉड सीमर में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और सर्वकालिक सूची में छठे स्थान पर हैं। दोनों ने मिलकर गुरुवार को लॉर्डस में पहले टेस्ट के पहले दिन केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम को 132 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड के स्ट्राइक गेंदबाजों टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमीसन ने दो-दो विकेट लेने के बाद इंग्लैंड को पहले दिन सात विकेट पर 116 रन पर ही रोक दिया।

Related posts

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
} भोपाल इंदौर फाइनल मुकाबला } देव बरनाले का शानदार दोहरा शतक } तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में इन्दौर संभाग ने 6 विकेट खोकर 477 रन बनाए

Pradesh Samwad Team

मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 का आयोजन 6 से 17 अप्रैल तक

Pradesh Samwad Team

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता-2022
} दिल्ली, झारखण्ड, बंगाल और गुजरात की टीमों ने जीते अपने-अपने मुकाबले } जम्मू एंड कश्मीर तथा दादर एंव नगर हवेली एंड दमन एवं दीव के मध्य }मुकाबला 3-3 से बराबरी पर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment