Pradesh Samwad
खेल

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में इमरान खान


पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) अगले सप्ताह बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक (Beijing Winter Olympic) के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए चीन की यात्रा पर जायेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आसिम इफ्तिकार अहमद ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इस यात्रा के दौरान खान की चीनी नेतृत्व के साथ विभिन्न बैठक होंगी।
उन्होंने कहा, ‘यह यात्रा हम दोनों देशों के बीच सर्वकालिक रणनीतिक सहयोगपरक साझेदारी को मजबूत करेगी एवं नये युग में साझे भविष्य के साथ चीन-पाकिस्तान के बीच घनिष्ठा समुदाय संबंधों के निर्माण के उद्देश्य को आगे बढ़ाएगी।’ विदेश विभाग ने 13 जनवरी को कहा था कि चीनी नेतृत्व के निमंत्रण पर खान तीन फरवरी को तीन दिवसीय यात्रा पर पेइचिंग जायेंगे।
कई देशों ने की है बहिष्कार की घोषणा : बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक चार से 20 फरवरी तक होंगे जिसके बाद पैरालंपिक शीतकालीन खेल 4 से 13 मार्च तक चलेंगे। चीन के कथित मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर अमेरिका एवं ब्रिटेन समेत पश्चिमी देशों ने इन आयोजनों के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की है। चीन ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में वैश्विक नेताओं की मौजूदगी के लिए जबर्दस्त कूटनीतिक मुहिम छेड़ रखी है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव लेंगे हिस्सा : अमेरिका , यूरोपीय संघ और कई पश्चिमी देशों ने घोषणा कर रखी है कि शिविरों में लाखों उइगर मुसलमानों को रखने समेत झिनजियांग में मानवाधिकार उल्लंघनों को प्रमुखता से उजागर करने के लिए उनके राजनयिक कार्यक्रम में नहीं पहुंचेंगे। हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, एवं संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस समेत कई वैश्विक नेता इस आयोजन के उद्घाटन में भाग लेने वाले हैं।

Related posts

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 109 रन से हराया, शाहिन शाह अफरीदी बने हीरो

Pradesh Samwad Team

ऑबेदुल्ला खां हैरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट-2022 : प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 27 मार्च तक

Pradesh Samwad Team

डेवॉन कॉन्वे ने CSK टीम को दी प्री-वेडिंग पार्टी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment