Pradesh Samwad
खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने निकहत जरीन को विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मुक्केबाज निकहत जरीन को महिला विश्व चैम्पियनशिप फ्लायवेट (52 किलो ) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है ।
जरीन ने इस्तांबुल में महिला विश्व चैंपियनशिप के फ्लाइवेट (52 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल में थाईलैंड की जिटपोंग जुटामस को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता ।
मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ हमारे मुक्केबाजों ने हमें गौरवान्वित किया है । निकहत जरीन को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई ।’’ उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ मैं मनीषा मोन और परवीन हुड्डा को भी कांस्य पदक जीतने पर बधाई देता हूं ।’’

Related posts

धोनी ने चेन्नई को दिलाई जीत, मुंबई इंडियंस की लगातार 7वीं हार

Pradesh Samwad Team

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ व इंदौर संभाग क्रिकेट संघ की महिला टीमों के बीच प्रैक्टिस मैच की सीरीज़ का पहला मैच इंदौर ने जीता, दूसरा मैच कल बाबेअली मैदान पर

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment