Pradesh Samwad
खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने निकहत जरीन को विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मुक्केबाज निकहत जरीन को महिला विश्व चैम्पियनशिप फ्लायवेट (52 किलो ) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है ।
जरीन ने इस्तांबुल में महिला विश्व चैंपियनशिप के फ्लाइवेट (52 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल में थाईलैंड की जिटपोंग जुटामस को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता ।
मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ हमारे मुक्केबाजों ने हमें गौरवान्वित किया है । निकहत जरीन को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई ।’’ उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ मैं मनीषा मोन और परवीन हुड्डा को भी कांस्य पदक जीतने पर बधाई देता हूं ।’’

Related posts

अंडर 22 एकदिवसीय इंटर डिवीजनल क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट ओरियंटल ने किया राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा कल से आयोजित होंगे स्टेट लेवल क्रिकेट मुकाबले

Pradesh Samwad Team

म.प्र. राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त तक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment