30.6 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Pradesh Samwad
खेल

10वीं राष्ट्रीय केनो मेराथोन प्रतियोगिता संम्पन्न : मध्य प्रदेश टीम ने दोनो वर्ग में जीते 3स्वर्ण, 2रजत, 3कास्य पदक
सीनियर महिला/पुरूष वर्ग में इंण्डियन पुलिस टीम 21 अंक लेकर विनर } मध्य प्रदेश 16 अंक लेकर रनर अप रही।
} जूनियर बालक/बालिका वर्ग में उडीसा टीम 29 अंक लेकर विनर } मध्य प्रदेश टीम ने कडी टक्कर देते हुये 28 अंक लेकर रनर अप ट्राफी पर कब्जा जमाया।

भारतीय कयाकिंग केनाइंग एवं मध्य प्रदेश कयाकिंग केनोइंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी के छोटे तालाब पर 32वीं राष्ट्रीय केनो स्पिं्रट सव जूनियर, 10वीं राष्ट्रीय मेराथोन एवं 10वीं राष्ट्रीय ड्रेगन बोट रेस प्रतियोगिता दिनांक- 17 से 22 मई 2022 तक का आयोजन छोटा तालाब भोपाल स्थित एम.पी.के.सी.ए. जल क्रीडा केन्द्र पर तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन 10वीं केनो मेराथोन सीनियर, जूनियर महिला/पुरूष के मुकावले संम्पन्न कराये गये। जिसमें मध्य प्रदेश टीम के खिलाडियो का शानदार प्रर्दशन जारी रहा। मध्य प्रदेश टीम ने दोनो वर्गो में रनर अप ट्राफी पर कब्जा जमाया। 10वीं राष्ट्रीय केनो मेराथोन सीनियर महिला, पुरूष, जूनियर महिला पुरूष प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियो को पदक वितरण तथा ओवर ऑल ट्राफी का वितरण आज के मुख्य अतिथि कृष्ण शूूर्यवंशी जिला महामंत्री बी.जे.पी., विशेष अतिथि महेन्द्र जैन सहा.सेनानी (सेवानिवृत्त), वी.एस. वनार महासचिव भारतीय कयाकिंग एवं केनोइंग संघ, आर.एस. कुम्भकार, पी.एस.बुन्देला कार्यकारी अध्यक्ष एम.पी.के.सी.ए., श्री मयंक ठाकुर आयोजन सचिव, आदि आई.के.सी.ए. एम.पी.के.सी.ए. वरिष्ठ तकनीकि अधिकारियो की उपस्थिति में पदक विजेता खिलाड़ियो को पदक वितरण कर संम्मानित किया गया। कल दिनांक-20 मई 2022 को प्रातः 10वी राष्ट्रीय ड्रेगन बोट रेस 2000मीटर की 10$2, 20$2, सीनियर, जूनियर, महिला पुरूष व मिक्स की रेसेस कराई जावेगी।

Related posts

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022
टैगोर टी-10 दिन के पहले मैच में मास्टर इलेवेंन के मनोज मनवानी, दूसरे मैच में टैगोर क्लब के उस्मान अली, तीसरे मैच में ओपस बज क्लब भोपाल के आदित्य सिंह और चौथे मैच में भोपाल क्रॉसफिट के संजोग बने मैन ऑफ द मैच, 14 मार्च को तीन क्वार्टर फाइनल मैच, 15 मार्च को एक क्वार्टर फाइनल और 2 सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा

Pradesh Samwad Team

खेल के मैदान पर लौटी एश्ले बार्टी, टेनिस नहीं अब गोल्फ खेलेंगी

Pradesh Samwad Team

म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह का चयन जूनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैम्पियनशिप, दुबई में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment