Pradesh Samwad
खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने निकहत जरीन को विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मुक्केबाज निकहत जरीन को महिला विश्व चैम्पियनशिप फ्लायवेट (52 किलो ) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है ।
जरीन ने इस्तांबुल में महिला विश्व चैंपियनशिप के फ्लाइवेट (52 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल में थाईलैंड की जिटपोंग जुटामस को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता ।
मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ हमारे मुक्केबाजों ने हमें गौरवान्वित किया है । निकहत जरीन को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई ।’’ उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ मैं मनीषा मोन और परवीन हुड्डा को भी कांस्य पदक जीतने पर बधाई देता हूं ।’’

Related posts

लॉर्ड्स की बालकनी में विराट कोहली का नागिन डांस, सिराज, मयंक और केएल राहुल की छूटी हंसी

Pradesh Samwad Team

लंबे छक्के उड़ाता है साढ़े छह फीट लंबा यह क्रिकेटर, IPL में पहली बार दिखेगा सिंगापुर पावर

Pradesh Samwad Team

पश्चिमी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2021-22

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment