Pradesh Samwad
खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ नई रणनीति के साथ उतरेगी बंगलादेश, मुशफिकुर रहीम करेंगे बदलाव


बंगलादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकर रहीम और नुरुल हसन न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज में बारी-बारी से विकेटकीपिंग करेंगे। बंगलादेश टीम के मुख्य कोच रसेल डोमिंगो ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। दरअसल मुशफिकर रहीम की वापसी के बाद बंगलादेश टीम प्रबंधन को सफेद गेंद क्रिकेट में विकेटकीपर की स्थिति को लेकर निर्णय लेना था। मुशफिकर पारिवारिक कारणों के चलते जिम्बाब्वे में टी-20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से चूक गए थे।
समझा जाता है कि मुशफिकर विकेटकीपिंग न मिलने पर असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने 82 टी-20 मैचों 61 बार स्टंप आउट किया है। इसके मद्देनजर उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेटकीपर के रूप में जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद थी, लेकिन नुरुल ने मौके को भुनाया है और अब वह बंगलादेश के लिए दूसरे फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर बन कर उभरे हैं। डोमिंगो ने बयान में कहा कि नुरुल पहले दो मैचों में विकेट कीपिंग करेंगे। इस विशेष श्रृंखला में विकेटकीपिंग जिम्मेदारी को बांटे जाने की योजना है।
दो-दो मुकाबलों में मुशफिकर और नुरुल बारी-बारी से विकेटकीपिंग करेंगे और पांचवें मैच में निर्णय लिया जाएगा कि कौन यह जिम्मेदारी संभालेगा। मुझे लगता है कि इन विकल्पों को शामिल करना महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि चार नंबर पर खेलेंगे। वह इस नंबर पर सफल रहे हैं। वह एक छोर से पारी को संभाल सकते हैं। वह बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट भी कर सकते हैं और अच्छी तरह से मैच फिनिश कर सकते हैं। उनका टीम में वापस आना अच्छा है।

Related posts

आईपीएल मैचों का गैरकानूनी प्रसारण करने वाली वेबसाइट पर चला कोर्ट का हंटर

Pradesh Samwad Team

वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी अभिमन्यु चौहान दिल्ली डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए पहले स्थान पर रहे

Pradesh Samwad Team

13th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट सोनेट क्रिकेट क्लब ने टेलीफंकन क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा फाइनल में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment