Pradesh Samwad
खेल

रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को दिया गिफ्ट, माइकल वॉन ने कही यह बात


इंग्लैंड की टीम ने भारत को तीसरे टेस्ट मैच हरा दिया है और 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की टीम ने तीसरे मैच में भारत को शर्मनाक हार दी। पर मैच के बाद भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को भारतीय टीम की जर्सी दी है। इसकी जानकारी खुद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर माइकल वॉन ने दी है। माइकल वॉन जर्सी देने के पीछे कारण भी लोगो के साथ साझा किया है।
रविंद्र जडेजा ने माइकल वॉन को जो भारतीय टीम की जर्सी गिफ्ट के रूप में दी है। उस जर्सी में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं। इस जर्सी के मिलने पर माइकल वॉन ने जडेजा का शुक्रिया किया। माइकल वॉन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि धन्यवाद, रविंद्र जडेजा। हम आपके अच्छे काम से चैरिटी के लिए काफी धनराशि इकट्ठी कर सकते हैं।
रविंद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। तीसरे टेस्ट मैच में जडेजा को चोट लग गई थी जिस कारण उन्हें अस्पताल में जाना पड़ा था। इसकी जानकारी खुद रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी थी। जडेजा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि रहने के लिए अच्छी जगह नहीं हैं ये।
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के ओवल मैदान में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी। जहां इंग्लैंड की टीम ने पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की है। वहीं भारतीय टीम तीसरे मैच को भुला कर नई शुरूआत करना चाहेगी।

Related posts

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का पहला खिताब बीएमसीसी भोपाल ने जीता

Pradesh Samwad Team

दीपांशु के शानदार खेल की बदोलत रोहतक रोड जिमखाना की आर वी स्पोर्ट्स कप में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

क्रेग बज्ज अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट-2022
कुश वाघेला का प्रतियोगिता शानदार शतक वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी की द्रोणचार्य क्रिकेट अकादमी पर एकतरफा जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment