Pradesh Samwad
खेल

खेल के मैदान पर लौटी एश्ले बार्टी, टेनिस नहीं अब गोल्फ खेलेंगी

ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी के तौर पर टेनिस को अलविदा कहने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय गोल्फ खेलने का फैसला किया है। बार्टी को न्यूजर्सी में लिबर्टी नेशनल गोल्फ क्लब पर आइकंस सीरिज टूर्नामेंट में अर्नी एल्स रेस्ट आफ वर्ल्ड टीम में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 30 जून और एक जुलाई को खेला जाएगा।
बीते माह किया था टेनिस को अलविदा : बार्टी ने पिछले महीने टेनिस को अलविदा कह दिया था, उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता जबकि पिछले साल विंबलडन और 2019 में फ्रेंच ओपन जीता था। टेनिस की दुनिया में झंडे गाड़ने वाली बार्टी का कई खेलों से नाता रहा है। तीन ग्रैंडस्लैम अवॉर्ड जीतने के अलावा बार्टी यूएस ओपन में दो बार (2018, 2019) चौथे राउंड से बाहर हो चुकीं हैं। वह महिला रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली सिर्फ दूसरी ऑस्ट्रेलियाई बनीं थीं।
बार्टी ने अपने छोटे से टेनिस करियर में 15 सिंगल्स और 12 डबल्स टाइटल्स जीते।
टेनिस छोड़ बनीं थीं क्रिकेटर : चार साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरू कर चुकीं बार्टी का जन्म 1996 में क्वींसलैंड हुआ था। बार्टी 15 साल में 2011 में जूनियर विंबलडन चैंपियन बनीं। टेनिस से बेहद प्यार करने वाली बार्टी ने तब 2014 में यूएस ओपन के पहले ही राउंड से बाहर होने के बाद 2015 में बल्ला थाम लिया था और बतौर ऑलराउंउर महिला बिग बैश में ब्रिसबेन हीट के लिए नौ और क्वींसलैंड वीमैन के लिए एक मैच खेला था।

Related posts

9वा इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

बेंगलुरू में टीम इंडिया ने किया श्रीलंका का सफाया, 238 रन से जीतकर टेस्ट के साथ सीरीज पर कब्जा

Pradesh Samwad Team

जे एस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगता : तमन्ना निगम का तूफानी शतक भोपाल संभाग ने सागर संभाग को 208 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment