19.6 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Pradesh Samwad
खेल

9वा इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता

खेल संस्कार ग्रुप द्वारा आयोजित 9वा इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन  आज ओल्ड कैंपियन मैदान पर भोपाल बीजेपी प्रसिडेंट श्री सुमित पचौरी पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया, मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बृजेश तोमर,खेल संस्कार ग्रुप के सचिव सागर रायकवार, जिला खेल अधिकारी जोस चाको, सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल रजनीश खरे, स्पोर्ट्स प्रमोटर सूरज बजवाई द्वारा किया गया
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सेक्ट कॉलेज और आईपर कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें आईपर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 69 रन बनाए जिसमे हुमांशु ने 16 गेंदों में 12 एवं राहुल ने 8 रन का योगदान दिया सेक्ट कॉलेज की ओर से अजय मिश्रा, अरुण बेदी,जावेद खान एवं आकाश ने 2-2विकेट लिए  बाद में बल्लेबाजी करने उतरी सेक्ट  कॉलेज ने निर्धारित लक्ष्य 7 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया जिसमे अजय धाकड़ से 16 गेंदों में 29 एवं जितेंद्र ने 11 रन का योगदान दिया  आईपर की ओर से राहुल ने 2 एवं निश्चय ने 1 विकेट प्राप्त किया 
इस प्रकार सेक्ट कॉलेज ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया 
इस मैच के मन ऑफ द मैच जावेद रहे  दिन का दूसरा मुकाबला जागरण लेक सिटी ओर मध्यांचल के बीच खेला गया जिसमे मध्यांचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 9 विकेट पर 132 रन बनाए जिसमे सौरभ चौहान ने 46 गेंदों में 33 एवं देव ओर सरबजीत ने 20-20 रन का योगदान दिया 
जागरण की ओर से राहुल दुखण्डे ने 4 एवं मयंक पटेल ने 2 विकेट लिए 
बाद में बल्लेबाजी करने उतरी जागरण की टीम ने निर्धारित लक्ष्य 15.2ओवर में 135 बना कर हासिल कर लिया  जिसमे कृष्णा बर्मन ने 50 गेंदों में 81 एवं निखिल ने 22 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया मध्यांचल की ओर से नवनीत कुमार ने 2 एवं सरब जीत ने 1 विकेट लिया 
इस प्रकार जागरण की टीम ने यह मुकाबला 7 विकमेट से जीत लिया 
इस मैच में मैन ऑफ द मैच कृष्णा बर्मन रहे

Related posts

जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Pradesh Samwad Team

दिव्यांश शर्मा राइजिंग कप क्रिकेट टूर्नामेंट में चमके

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी विश्वविद्यालय और एमपी नेवल एनसीसी के बीच हुआ अनुबंध

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment