19.6 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग : जेपी अकैडमी T-20 कप जे पी अकैडमी ने जीता ख़िताब

रानीताल क्रिकेट स्टेडीयम में खेली जा रही जेपी अकैडमी के तत्वधान में प्रथम T-20 प्रतियोगिता में आज खेले गये फ़ाइनल मैच में जे पी अकादमी की टीम ने गोकलपुर अकैडमी को हराकर फ़ाइनल मैच में जीत हासिल की । टॉस जीतकर पहले बेटिंग करते हुए जे पी अकादमी की टीम ने 20 ओवेरो में मात्र 129 रनो का लक्ष्य दिया । जेपी की ओर से सर्वाधिक रन राहुल जैन 30 रन 38 बॉल 3 चोंके एवं 2 सिक्स, ज़फ़र अनवर ने 25 रन बनायें ।गोकलपुर की और से संकेत साहू ने 12रन देकर 2 विकेट, पवन यादव ने 2 और अनुराग और विजय ने 1 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए गोकलपुर की पूरी टीम मात्र 80 रनो पर आउट हो गयी ।जे पी अकादमी की और से मैन ओफ द मैच रहे मनीष पटेल ने 4 ओवर में 12 रन देकर ने 4 विकेट लिए ,
असद खान ने 2, शुभांक पांडेय ने 2 विकेट लिए ।आज के फ़ाइनल विजेता टीम को 21,000/- और ट्रोफ़ी उपविजेता को 11,000 /- और ट्रोफ़ी प्रदान की गयी । बेस्ट बोलर संकेत साहू , बेस्ट फ़ील्डर अजिंक्य मुले , बेस्ट बैट्स्मन साहिल लोधी , एवं मैन ओफ द टूर्नामेंट शुभांक पांडेय रहे ।फ़ाइनल मैच के मुख्य अतिथि संजय यादव योगेन्द्र दुबे, विवेक मुले (नरसिंगपुर तहसीलदार ) अयोध्या तिवारी उमा शंकर यादव घनश्याम सिंग मसकोले अग्रज़ शर्मा स्वप्निल दास मौजूद रहे । अंत में ज्योतिशय पांडेय ग्रविन चार्ल्स निखिल नामदेव एवं मुज़फर खान ने आभार व्यक्त। किया।

Related posts

एफआईएच प्रो लीग में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को हराया

Pradesh Samwad Team

भारत बांग्लादेश द्विपक्षीय ब्लाइंड क्रिकेट सीरीज

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 वैभव के दोहरे प्रदर्शन से स्वदेश सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment