Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी एक्सीलेंस ने जीते 14 गोल्ड 8 सिल्वर


भोपाल
एलएनसीटी एक्सीलेंस की खिलाडिय़ों ने लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित आरजीपीवी नोडल ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 गोल्ड 8 सिल्वर कुल 22 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर बंसल मंडीदीप ने 10 सिल्वर 8 ब्रॉन्ज और तीसरे स्थान पर टीआईटी 6 सिल्वर एवं 8 ब्रॉन्ज रहा। पुरस्कार वितरण डॉ.अशोक राय डीन एडमिनिस्ट्रेशन एलएनसीटी समूह एवं उपाध्यक्ष ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन मध्य प्रदेश द्वारा पंकज कुमार जैन सचिव ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन मप्र की उपस्थिति में किया गया।
पुरुष वर्ग के एकल फाइनल में एक्सीलेंस के नितिन गुप्ता ने एसआईआरटी के पुलकित चौहान को 11-5, 11-6 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ट्रिपल पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी के अमन सर्राफ, अतुल प्रकाश एवं ब्रह्मदेव रामजी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रजत पदक बंसल को एवं कांस्य पदक टीआईटी ने जीता। पुरुष डबल वर्ग में स्वर्ण पदक एलएनसीटी, रजत पदक सेम कॉलेज एवं कांस्य पदक जेएनसीटी को मिला।
वहीं, महिला वर्ग के एकल फाइनल में एलएनसीटी एक्सीलेंस की कनिष्का मिश्रा ने बंसल कॉलेज की निधि राजपूत को 11-8, 11-9 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला ट्रिपल मुकाबले में स्वर्ण पदक एलएनसीटी एक्सीलेंस, रजत पदक जेएनसीटी एवं कांस्य पदक बंसल कालेज को मिला। डबल्स महिला में स्वर्ण पदक एलएनसीटी, रजत पदक जेएनसीटी एवं कांस्य पदक टीआईटी को मिला।
समापन अवसर पर विजेता, उपविजेता खिलाडिय़ों को मेडल एवं अन्य पुरुस्कार दिए गए। कार्यक्रम में प्रदेश के ड्रॉप रोबॉल टेक्निकल डायरेक्ट महेश सोंधिया, राष्ट्रीय अंपायर शुभम यादव, रुचिता यादव, रुक्मणि भिलाला, विशाल यादव को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी सचिन पुरविया द्वारा किया गया।

Related posts

अंतर महाविद्यालय भोपाल संभाग स्तरीय महिला – पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 20 दिसंबर 2021 को अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल भोइपुरा भोपाल में

Pradesh Samwad Team

नेशनल सेलेक्शन ट्रायल (पिस्टल/रायफल)-2022 : 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के सीनियर वूमेन स्पर्धा में तमिलनाडू की गायत्री एन. पहले स्थान पर, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर में हरियाणा की रिद्म सांगवान पहले और मनु भाकर दूसरे स्थान पर, 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के जूनियर वूमेन स्पर्धा में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे दूसरे स्थान पर

Pradesh Samwad Team

सौम्या तिवारी, तमन्ना निगम, रोहिल्ला फिरदौस, निकिता सिंह को मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ करेगा सम्मानित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment