Pradesh Samwad
खेल

रोहित को टीम से निकाल दें क्या… पाकिस्तानी पत्रकार पर भड़क गए विराट कोहली, पलटकर पूछा सवाल

विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा लम्हा शायद ही कभी आया होगा। कोहली रविवार को एक पत्रकार के सवाल पर हैरान हो गए और उन्होंने अपना चेहरा ढक लिया। दरअसल, पत्रकार ने भारतीय प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा के स्थान को लेकर सवाल पूछा था।
पाकिस्तान ने रविवार को खेले गए मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से हरा दिया। वर्ल्ड कप मुकाबलों में यह पाकिस्तान की भारत पर पहली जीत थी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने विराट कोहली से सवाल पूछा कि क्या उन्होंने रोहित शर्मा को टीम से बाहर कर ईशान शर्मा को जगह देने के बारे में विचार किया। पत्रकार का कहना था कि क्योंकि ईशान ने वॉर्मअप मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था इसलिए क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जाना चाहिए था।
इस सवाल के बाद विराट कोहली हैरान रह गए। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत बहादुरी भरा सवाल है।’ इसके बाद विराट ने रिपोर्टर से ही टीम सिलेक्शन पर उनकी राय पूछी। कोहली ने यहां तक कहा कि अगर आपको विवाद खड़ा करना होता है तो पहले बता दिया करें ताकि वह उसी के हिसाब से अपना जवाब दें।
विराट ने कहा, ‘यह बहुत बहादुरी भरा सवाल है। आप क्या सोचते हैं सर? आपकी राय में टीम क्या होनी चाहिए थी? मैं उस टीम के साथ उतरा जो मेरी नजर में बेस्ट थी। आपकी क्या राय है? क्या आप रोहित शर्मा को टी20 इंटरनैशनल से ड्रॉप करते? क्या आप रोहित को ड्रॉप करते? जो उन्होंने पिछले मैच में प्रदर्शन किया उसके बाद? बताइए? (विराट हंसने लगते हैं)। अविश्वसनीय। अगर आप विवाद चाहते हैं तो मुझे पहले बता दिया करें ताकि मैं उस हिसाब से तैयारी कर सकूं।’
रोहित पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर वह LBW हुए। भारतीय ओपनर अफरीदी की यॉर्कर को नहीं खेल पाए।
रोहित हालांकि अच्छे फॉर्म में नहीं थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में उन्होंने 41 गेंद पर 60 रन बनाए थे। किशन भी हालांकि अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन क्या वह रोहित की जगह ले सकते हैं, यह बहुत बड़ा सवाल है।

Related posts

न्यूजीलैंड का टेस्ट सीरीज जीतने का 89 साल पुराना सपना टूटा, साउथ अफ्रीका ने 198 रन से जीता दूसरा मैच

Pradesh Samwad Team

3 march

Pradesh Samwad Team

भोपाल जि़ले के सब जूनियर (अंडर-15) बालक- बालिका कुश्ती खिलाड़ियों की चयन ट्रायल 5 मई को

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment