Pradesh Samwad
खेल

जे एस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगता : तमन्ना निगम का तूफानी शतक भोपाल संभाग ने सागर संभाग को 208 रन से हराया

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं जे एस आनंद सीनियर वूमंस वन डे इंटर डिवीजन टूर्नामेंट का मुकाबला चंदू सरवटे क्रिकेट स्टेडियम पर भोपाल और सागर के बीच खेला गया जिसमें भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 354 रन बनाए भोपाल की ओर से तमन्ना निगम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों की शतकीय पारी खेली इसके अलावा निकिता सिंह ने 52 और अंशुलिका सिंह ने 44 रनों की पारी खेली सागर की ओर से सुरभि राजा ने 3 विकेट मीनू यादव ने 2 और क्रांति गौड, इशिता मुखिया ने 1-1 विकेट लिया 355 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सागर की टीम 146 रनों पर ऑल आउट हो गई और भोपाल ने यह मुकाबला 208 रनों से जीता सागर की ओर से क्रांति गौड ने 89 और छवि आठिया ने 18 रनों की पारी खेली भोपाल की ओर से तनिष्का सेन ने 4 खुशी यादव ने 3 और दीपिका शाक्य ने 2 विकेट लिए इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच भोपाल की तमन्ना निगम को चुना गया
सेमीफाइनल 21 मई ग्वालियर : पहला सेमीफाइनल इंदौर संभाग विरुद्ध नर्मदापुरम\ दूसरा सेमीफाइनल शहडोल संभाग विरुद्ध ग्वालियर संभाग

Related posts

U 16 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न एन सी सी सी ने विदिशा को और अंकुर ने मयंक को हराया

Pradesh Samwad Team

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को दी 107 रन से मात, टेबल में टॉप पर पहुंची

Pradesh Samwad Team

लाल परेड ओपन बैडमिन्टन टूर्नामेंट 26 से

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment