Pradesh Samwad
खेल

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मैच में के जी कोल्ट्स की टीम ने अजमल खान क्रिकेट क्लब को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

आज का मैच के जी कोल्ट्स आउट अजमल खान क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। के जी कोल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 205 रन बनाए। विक्रांत खटाना ने नाबाद 102 रन बनाए जबकि शिवम ने 34 और मो. अरबाज़ ने 17 रनों की पारी खेली। मधुर ने 3 और कार्तिक ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी अजमल खान क्रिकेट क्लब की टीम 39.1 ओवर में 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गौरव यादव ने 50, सुभाष यादव ने 42 और मधुर ने 16 रन बनाए। के जी कोल्ट्स की तरफ से सक्षम और तानिष ने 3 3और आयुष ने 2 विकेट लिए। इस तरह के जी कोल्ट्स ने 8 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विक्रांत खटाना को स्पोर्ट्स सन मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

राजवीर वेध के दोहरे प्रदर्शन से अरेरा क्रिकेट अकादमी ने सेंट माइकल को हराया एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन

Pradesh Samwad Team

12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 : ओड़िशा और हिमाचल ने जीते अपने मैच

Pradesh Samwad Team

गुजरात टाइटंस बनी आईपीएल की चैंपियन, पहले ही सीजन में किया कमाल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment