23.4 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

एन सी सी सी की टीम अंकुर क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर अपने पूल में टॉप पर

एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिBति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 18 टूर्नामेंट में आज का मैच अंकुर क्रिकेट अकादमी ओर एन सी सी सी के मध्य खेला गया जिसमे आज अंकुर क्रिकेट अकादमी ने पहले खेलते हुए 224 रनों का लक्ष्य रखा । अंकुर क्रिकेट अकादमी के अंश पुरोहित ने 79, तन्मय पांडे ने 42 ,ओर मार्तन सिंह ने 25 रन बनाय । एन सी सी सी के सचिन पाल ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी एन सी सी सी की टीम ने 48,2 ओवर मैं 4 विकेट पर लक्ष्य पूरा कर दिया। एन सी सी सी के पीयूष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 रनों की पारी खेली उसके मीत त्रिपाठी ने 43 ओर गौरांग ने 41 रनों का योगदान दिया और यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। अंकुर की ओर से आकाश वर्मा और बाथम ने 1,1 विकेट लिए आज का मैन ऑफ द मैच सचिन पाल को दिया गया। विजय तिवारी ने सचिन पाल को पुरुस्कृत किया। कल रेस्ट ऑफ भोपाल और रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेला जाएगा।

Related posts

नाथन एलिसो ने डैब्यू मैच में लगाई हैट्रिक, बांगलादेश के ये 3 विकेट निकाले

Pradesh Samwad Team

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता जे डी सी ए के तत्वाधान में रानीताल खेल मैदान मे आयोजित इंटर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment