Pradesh Samwad
खेलविडियो

Women’s World Cup 2022: पूजा वस्त्रकर ने सूजी बेट्स को किया रनआउट


पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला विश्व कप के पहले मैच में मुश्किल में फंसी थी टीम इंडिया तो संकटमोचक बनकर चमकी थी पूजा वस्त्रकर (Pooja Vastrakar). अब न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े शिकार को कर एक बार फिर से वो चर्चा में हैं. हालांकि, इस विकेट को चटकाने के लिए उन्होंने ना तो गेंदबाजी की और ना ही कैच पकड़ा. भारतीय टीम को ये कामयाबी दिलाने का काम उन्होंने अपनी फुर्ती से किया. पूजा ने अपनी जबरदस्त फील्डिंग से न्यूजीलैंड की ओपनर सूजी बेट्स (Suzie Bates) को रनआउट किया. भारतीय टीम के नजरिए से ये बड़ा विकेट था, क्योंकि सूजी बेट्स बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रही थीं.
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड केे लिए पारी की शुरुआत करने सूजी बेट्स और सोफिया डिवाइन उतरी थीं. दोनों ने टीम के लिए विकेट पर जमने की कोशिश की. ऐसे में भारत को जल्दी से विकेट की तलाश थी, जिसे खत्म करने का काम किया पूजा वस्त्रकर ने.
ऐसे फुर्ती से पूजा ने किया सूजी बेट्स का शिकार : पूजा ने मैच के तीसरे ओवर में सूजी बेट्स तो रन आउट कर भारत तो पहली सफलता दिलाई. ये ओवर झूलन गोस्वामी डाल रही थीं. उनकी पहली ही गेंद पर रन चुराने के चक्कर में सूजी बेट्स पूजा वस्त्रकर की फुर्ती का शिकार बन गई. पूजा ने विकेट पर डायरेक्ट हिट कर कीवी ओपनर को चलता किया. सूजी बेट्स ने सिर्फ 5 रन बनाए.
सूजी बेट्स का जल्दी आउट होना था जरूरी : बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में सूजी बेट्स ने नाबाद 79 रन बनाए थे. और, टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटी थीं. भारत के खिलाफ भी वो अच्छे टच में दिख रही थीं. ऐसे में उनका जल्दी आउट होना बहुत जरूरी थी. अपनी टीम की इस जरूरत का ख्याल रखते हुए पूजा वस्त्रकर ने एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी भूमिका खूब निभाई.
सूजी बेट्स को रनआउट करने के बाद पूजा वस्त्रकर ने एमी सदरवेट कोमिताली राज के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा. सदरवेट ने 75 रन की पारी खेली, ये भारत के खिलाफ उनका सबसे बड़ा स्कोर है.

Related posts

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मास्टर्स ग्रुप में रेलवे मास्टर्स ने मीडिया मास्टर्स को और ओपन ग्रुप में एम सी सी ए ने आर सी सी को हराया

Pradesh Samwad Team

इंग्लैंड ने पहली पारी में 119 रनों पर गंवाए 3 विकेट, भारत अब भी 245 रन आगे

Pradesh Samwad Team

वर्ल्ड डीफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने जीता स्वर्ण पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment