Pradesh Samwad
खेल

इंग्लैंड ने पहली पारी में 119 रनों पर गंवाए 3 विकेट, भारत अब भी 245 रन आगे

अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के पांच विकेट की मदद से इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में शुक्रवार को भारत को पहली पारी में 364 रन पर रोक दिया। इसके बाद उसने दूसरे दिन का खेल खत्म हेाने तक पहली पारी में 45 ओवरों में 3 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। वह अब भी भारत से 245 रन पीछे है। कप्तान जो रूट 75 गेंदों में 6 चौके की मदद से 48 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि उनका साथ दे रहे जॉनी बेयरस्टो ने 17 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड ने चायकाल तक कोई विकेट नहीं गवाया था, लेकिन उसके बाद स्टंप्स तक उसके 3 विकेट गिरे। मोहम्मद सिराज ने 15वें ओवर लगातार गेंदों पर डोम सिबली (11) और हसीब हमीद (0) को आउट करते हुए भारत को दो सफलताएं दिला दीं। इसके बाद संभलकर खेल रहे रोरी बर्न्स (49) को मोहम्मद शमी ने LBW किया।
ऐसी रही टीम इंडिया की पारी का रोमांच : इससे पहले भारत ने अपने आखिरी आठ विकेट 97 रन के अंदर गंवाए। कप्तान विराट कोहली पहले दिन के आखिरी क्षणों में आउट हुए थे जबकि दूसरे दिन भारत ने सात गेंद के अंदर दोनों अविजित बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। भारत रविंद्र जडेजा (120 गेंदों पर 40) और ऋषभ पंत (58 गेंदों पर 37) के बीच छठे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी से 350 रन के पार पहुंचा। भारत चार विशुद्ध गेंदबाजों के साथ खेलने के लिए उतरा था।
31वीं बार एंडरसन का फाइव विकेट हॉल : निचले क्रम में कमजोर बल्लेबाजी मैदान पर भी नजर आयी और इन चार में से केवल एक गेंदबाज ही खाता खोल पाया। इंग्लैंड के गेंदबाजों में एंडरसन ने फिर से अपना कमाल दिखाया तथा 62 रन देकर पांच विकेट लिए। यह 31वां अवसर है जबकि उन्होंने पारी में पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए। उनके अलावा ओली रॉबिन्सन (73 रन देकर दो), मार्क वुड (91 रन देकर दो) और स्पिनर मोईन अली (53 रन देकर एक) ने विकेट लिए।

Related posts

राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन टी.टी. नगर स्टेडियम में आज से

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलिया की एकतरफा जीत, इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की लीड

Pradesh Samwad Team

Tokyo Olympics: टोक्यो में दंगल में मंगल, भारत के दो रेसलर दीपक और रवि सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment