Pradesh Samwad
ज़रा हटके

इस प्यार को क्या नाम दूं…? 61 साल की दादी ने 24 साल के बॉयफ्रेंड से की सगाई, तस्वीर हुई वायरल


अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में 61 साल की एक महिला ने 24 साल के अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई रचाई है। उम्र में 37 साल के अंतर के बावजूद सगाई करने वाले इस जोड़े की तस्वीर अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है। प्रेमी का नाम कुरान मैककेन है, जबकि प्रेमिका की पहचान चेरिल मैकग्रेगर के रूप में हुई है। ये दोनों जब पहली बार मिले थे तो कुरान की उम्र मात्र 15 साल की थी।
रेस्टोरेंट में हुई थी पहली मुलाकात : डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, कुरान मैककेन और चेरिल मैकग्रेगर ने बताया कि इन दोनों की पहली मुलाकात जार्जिया राज्य के शहर रोम में हुई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले साल तक दोनों के बीच कोई रोमांटिक भावनाएं नहीं थी। इस महिला का एक बच्चा भी उसके बॉयफ्रेंड से ज्यादा की उम्र का है। इसके बावजूद महिला ने कहा कि उनकी सेक्स लाइफ शानदार है और दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री भी है।
उम्र के अंतर पर बोले- हम नहीं सोचते : कुरान मैककेन ने कहा कि हम उम्र के अंतर के बारे में कभी भी नहीं सोचते हैं क्योंकि चेरिल अपनी आत्मा और दिल से बहुत जवान है। प्रेमी ने कहा कि मुझे लगता है कि सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि मैं उसका इस्तेमाल कर रहा हूं या उसकी वसीयत अपने नाम करने के इंतजार में हूं। चेरिल ने भी कहा कि उसका प्रेमी बिलकुल अलग विचारों वाला है।
इनके टिकटॉक पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर : चेरिल ने कहा कि वह मुझ पर बहुत दयालु है और मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वह उम्र में काफी छोटा है। वह कभी भी ऐसा नहीं कर सकता है। वह बहुत भावुक है और मेरा ख्याल रखता है। वह भावनात्मक होने के साथ यह भी दिखाता है कि उसे वास्तव में मेरी परवाह है। इन दोनों ने अपने प्रशंसकों के लिए एक टिकटॉक अकाउंट भी खोला है। @ttvleolove-3 नाम के उनके अकाउंट के 826,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।
महिला का बेटा था रेस्टोरेंट का मैनेजर : इस जोड़े की पहली मुलाकात 2012 में जॉर्जिया के रोम शहर में एक रेस्टोरेंट में हुई थी। चेरिल का बेटा क्रिस इस रेस्टोरेंट का मैनेजर था। चेरिल इस रेस्टोरेंट में अक्सर अपने बेटे से मिलने या खाना लेने के लिए जाया करती थी। उस समय कुरान केवल 15 वर्ष का था, इसलिए दोनों के बीच जान पहचान तो थी, लेकिन प्यार जैसा कुछ नहीं था। कुरान ने कहा कि चेरिल एक लक्जरी कार चला रही थी, यही कारण था कि मैंने उसकी तरफ इतनी ध्यान से देखा था।
लंबे अरसे के बाद पिछले साल हुई थी मुलाकात : बाद में कुरान ने उस रेस्टोरेंट की नौकरी छोड़ दी थी। जिसके बाद इस जोड़े की मुलाकात पिछले साल चार नवंबर को एक डिपार्टमेंटल स्टोर में हुई। कुरान यहां कुछ सामान खरीदने के लिए आया था, जहां पर उसकी मुलाकात कैशियर के रूप में काम कर रही चेरिल से हुई। कुरान ने कहा कि मैं उसे हर दिन देखता था, वह हमेशा इतनी खुश रहती थी, लेकिन आज वह दुखी थी और मैंने जब उससे कारण पूछा तो वह रोने लगी।
डेट पर गए और कर ली सगाई : बाद में ये दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए। यहां तक कि उनके साथ नाचते हुए कुछ वीडियो भी बनाए जो वायरल हो गए और 1.3 मिलियन लाइक्स आए। जिसके कारण यह जोड़ा और करीब आ गया और आखिरकार उनका रिश्ता रोमांटिक हो गया। लड़के ने बताया कि इसके बाद हम डेट पर गए और मैंने उसे प्रपोज किया। बाद में हमने सगाई भी कर ली।

Related posts

चलती ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक यात्री की बचाई जान. टीटीई ने लिया था ऑपरेशन कर्मयोगी के तहत प्रशिक्षण

Pradesh Samwad Team

महिला उसे गोद में उठाकर ले गई, खुद को छुड़ाने के लिए दहाड़ रही थी शेरनी

Pradesh Samwad Team

आतिशबाजी दुकानों की दुकानों के लिए सघन निगरानी समिति का गठन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment