Pradesh Samwad
खेल

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मास्टर्स ग्रुप में रेलवे मास्टर्स ने मीडिया मास्टर्स को और ओपन ग्रुप में एम सी सी ए ने आर सी सी को हराया

स्पोर्ट्स क्लब ऑफ भोपाल और भोपाल क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज गत तीन बार की विजेता रेलवे मास्टर्स और मीडिया मास्टर्स के मध्य खेला गया। रेलवे मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया । रेलवे मास्टर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए जिसमे मुबारक ने 67, आशीष तनेजा ने 39 और पंकज सिंह ने 23 रनों का योगदान दिया। मीडिया मास्टर्स की तरफ से योगेन्द्र गौस्वामी ने 2 विकेट लिए।जवाबी पारी खेलने उतरी मीडिया मास्टर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन ही बना सकी। मीडिया मास्टर्स की तरफ से संजय शर्मा ने 46, विष्णु शर्मा ने 30 और गनी ने 18 रन बनाए। रेलवे मास्टर्स की तरफ से पंकज सिंह ने 3 विवेक परिहार और मुबारक ने 2-2 विकेट लिए। मुबारक को मेन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें वरिष्ट क्रिकेटर नंदजीत सिंह और स्पोर्ट्स प्रमोटर और क्रिकेटर डॉ सुशील सिंह ठाकुर ने पुरुस्कृत किया वही मास्टर्स कप के ओपन ग्रुप में खेले गए आर सी सी और एम सी सी ए के मैच में एम सी सी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।
पहले खेलते हुए एम सी सी ए की टीम ने अम्बर हसन के धुंआधार 65 और कप्तान अरबाज़ उद्दीन के 45 रनों की बदौलत निर्धारित 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए।
आदित्य गौर ने 16 रन बनाए। आर सी सी सोनू बाथम ने 4 और अभिषेक पाठक ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी आर सी सी की टीम 12.5 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। शिवम शुक्ला ने 24, हिर्देश ने 15 रन बनाए। एम सी सी ए की तरफ से अरबाज़ उद्दीन ने 4 और समृद्ध ने 3 विकेट लिए। अरबाज़ उद्दीन को दोहरे प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर जामरान जावेद और अजय भगत ने पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ क्रिकेटर महेश प्रजापति, अजय राजवैध, के राव , आयोजन सचिव योगेन्द्र व्यास उपस्थित रहे। कल पहला मैच आई पी सी सीनियर्स और अलीशा सीनियर्स के मध्य और दूसरा मैच भोपाल पुलिस और रेलवे मास्टर्स के मध्य खेला जाएगा ।

Related posts

जो रूट ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया, कही यह बात

Pradesh Samwad Team

मिलर-डेर ड्यूसेन का तूफानी प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : सिद्धार्थ और भावी शर्मा की शानदार बल्लेबाजी से टी एन एम अकादमी की आसान जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment