Pradesh Samwad
खेल

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : सिद्धार्थ और भावी शर्मा की शानदार बल्लेबाजी से टी एन एम अकादमी की आसान जीत

स्पोर्ट्स एज 8 जून 22 | स्थानीय मोहन मिकिन्स क्रिकेट ग्राउंड मोहन नगर नई दिल्ली पर 23 वी मानव चोपड़ा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज टी एन एम क्रिकेट अकादमी और उदयभान क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेला गया। उदयभान क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 39.5 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमें अर्णव धवन ने 28 और सैफ अहमद ने 21 रन बनाए। टी एन एम की तरफ से निखिल ने 3, अंचित और मो. कैफ ने 2 2 विकेट लिये। जवाबी पारी खेलने उतरी टी एन एम क्रिकेट अकादमी की टीम ने 28 ओवर में 3 विकेट खोकर 151 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।सिद्धार्थ यादव ने नाबाद 65 और भावी शर्मा ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली। सतीश और यश को 1 1 विकेट मिला। सिद्धार्थ यादव को मिश्रा स्पोर्ट्स मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

कैरियर विधि महाविद्यालय के छात्र अनुराग पांडे ने कुराश स्पर्धा में जीता कांस्य

Pradesh Samwad Team

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला खेल परिसर रायसेन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे व जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शहवाल द्वारा किया गया ।

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022
दैनिक भास्कर ने पीपुल्स को 23 रनों से हराकर 27वां आईईएस – डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 जीत लिया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment