Pradesh Samwad
खेल

मिलर-डेर ड्यूसेन का तूफानी प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली टी20 मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 212 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने 19.1 ओवरों में मैच जीत लिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और डेर ड्यूसेन ने तूफानी पारी खेली. ड्यूसेन ने नाबाद 75 रन बनाए. जबकि भारत के लिए ईशान किशन ने रिकॉर्ड पारी खेली.
टीम इंडिया के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम के लिए क्विंटन डी कॉक और तेम्बा बावुमा ओपनिंग करने आए. बावुमा महज 10 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि डी कॉक ने 22 रनों का योगदान दिया. प्रिटोरियस 29 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्के और एक चौका लगाया.
अंत में डेविड मिलर और डेर ड्यूसेन ने तूफानी पारी खेली. डेर ड्यूसेन ने 46 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 75 रन बनाए. उनकी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. जबकि मिलर 64 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 31 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौके जड़े.
अफ्रीकी पारी के दौरान भारत के लिए अक्षर पटेल ने 4 ओवरों में 40 रन देकर एक विकेट लिया. आवेश खान ने 4 ओवरों में 35 रन दिए. उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवरों में 43 रन देकर एक विकेट लिया. हर्षल पटेल ने 4 ओवरों में 43 रन देकर एक विकेट लिया.
भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए. इस दौरान ईशान किशन ने शानदार पारी खेली. ईशान ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए. उनकी इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. हार्दिक पांड्या ने महज 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए. पांड्या की इस पारी में 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे. कप्तान ऋषभ पंत ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए. पंत ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए. ऋतुराज ने 23 रनों का योगदान दिया.

Related posts

कर्नल सी के नायडु मेंस अंडर 25 प्रतियोगिता 2021-22 हेतु मध्यप्रदेश टीम घोषित राहुल चंद्रोल बने कप्तान

Pradesh Samwad Team

8वीं लाल परेड ओपन भोपाल बैडमिन्टन प्रतियोगिता : अमित साहू 40 वर्ष वर्ग में विजेता बने, गरिमा सप्रे, अन्विका फाइनल में पहुॅची

Pradesh Samwad Team

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की आसान जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment