Pradesh Samwad
खेल

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की आसान जीत

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की आसान जीत एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिBति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 18 टूर्नामेंट में आज का मैच मयंक क्रिकेट अकादमी और उड़ान अकादमी के मध्य खेला गया जिसमें मयंक क्रिकेट अकादमी ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को हराया। उड़ान क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लबाज़ी करते हुए 171 रन बनाए। उड़ान अकादमी की ओर से ओजस यादव ने 82 ओर गौतम ने 46 रनों का योगदान दिया। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी के कप्तान प्रारब्ध मिश्रा ने 5 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलने उतरी मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने 4 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। मयंक अकादमी की ओर से विकास शर्मा ने 54,, रजनीश ने 47 ओर गौरव ने 46 की पारी खेली। उड़ान अकादमी की ओर से अलिफ ओर ओजस ने 1,1 विकेट लिए। आज का मैन ऑफ द मैच प्रारब्ध मिश्रा को दिया गया।

Related posts

सूर्यकुमार यादव हुए बाहर: रिपोर्ट्स

Pradesh Samwad Team

आरसीबी की शानदार जीत, कार्तिक की तूफानी पारी और सिराज-हेजलवुड की घातक गेंदबाजी से पलटा मैच

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment