Pradesh Samwad
खेल

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न उदघाटन मैच में एन सी सी सी ने क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल को हराया

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न उदघाटन मैच में एन सी सी सी ने क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल को हराया एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 25 टूर्नामेंट में आज का उदघाटन मैच एन सी सी सी और क्रिकेट क्लब ऑफ भौपाल के मध्य खेला गया। एन सी सी सी ने निर्धारित 50 ओवर में 326 का विशाल स्कोर बनाया। प्रखर शर्मा ने 157 और मुदित भार्गव ने 108 रन बनाए। और क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल को 327 रनों का लक्ष्य दिया। क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल की ओर से यशवंत सिंह ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल की पूरी टीम मात्र 55 रनों पर आल आउट हो गई । एन सी सी सी के अभिराज खरे ने 4 ओर अमित वर्मा और आदर्श ने 2 2 विकेट लिए । आज मैन ऑफ द मैच संयुक्त रूप से प्रखर शर्मा और मुदित भार्गव को दिया गया।

Related posts

जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड का टेस्ट सीरीज जीतने का 89 साल पुराना सपना टूटा, साउथ अफ्रीका ने 198 रन से जीता दूसरा मैच

Pradesh Samwad Team

32वीं कयाकिंग एवं केनोइंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संम्पन्न। मध्य प्रदेश अकादमी ओवर ऑल चैम्पियन तथा जिला भोपाल रनर अप रही।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment