23.3 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट फेथ क्रिकेट अकादमी ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को हराया

एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिBति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 18 टूर्नामेंट में आज का मैच फेथ क्रिकेट क्लब और उड़ान क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया जिसमे फेथ क्रिकेट क्लब ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को हराया । पहले खेलते हुए फेथ क्रिकेट क्लब ने 182 रन बनाए । आकाशदीप ने 51, लोहिताश नेमा ने 34 ओर प्रंशु ने 24 रनों का योगदान दिया। उड़ान के शुशांत ओर सौरभ ने 2,2 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलने उतरी उड़ान क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 160 रनों पर आल आउट हो गई । फेथ क्रिकेट अकादमी ने 22 रनों से मैच जीत लिया। उड़ान क्रिकेट अकादमी की ओर से गौतम 43 ओर अरीन ने 35 रन बनाए। फेथ क्रिकेट क्लब की ओर से अथर्व दुबे ओर प्रखर सेन ने 3,3 विकेट लिए। दोनों को सयुक्त मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Related posts

सरकारी कर्मियों को सुनाया सख्त फरमान, नियम तोड़ने पर जाएगी नौकरी

Pradesh Samwad Team

स्कॉट बोलैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पारी के अंतर से हराया

Pradesh Samwad Team

ब्राजील ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी गौरांशी ने की डीजी होमगार्ड पवन जैन से सौजन्य भेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment