32.9 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
Pradesh Samwad
खेल

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न रेलवे हबीबगंज ने वी एस अकादमी को हराया

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न रेलवे हबीबगंज ने वी एस अकादमी को हराया एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 25 टूर्नामेंट में आज फेथ ग्राउंड पर आई पी सी और ए सी ई अकादमी के मध्य मैच खेला गया जिसमें आई पी सी अकादमी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 370 रन बनाए । आदित्य गर्ग ने ,82, जतिन मेवाड़ा ने 81, ,वैभव ने 59,ओर शम्मी दीवान ने 52 रनों की पारी खेली। ए सी ई अकादमी की ओर से तिवारी ने 3 ओर समद ने 2 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलने उतरी ace की पूरी टीम 48 रनों पर ढेर हो गई। आई पी सी अकादमी के अलीज़र ने 6 विकेट लिए । अलीज़र को मैन ऑफ द मैच दिया गया। एक अन्य मैच में उड़ान ने विदिशा को हराया । उड़ान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 286 रन बनाए जिसमे दीपेश ने 59, गौतम ने 79और राहुल पिल्लई ने 50 रन बनाए। विदिशा की तरफ से दौलत उइके ने 2 और राज , समर्थ और सलमान बे 1 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी विदिशा की टीम 39.4 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी । विदिशा की तरफ से दौलत ने 61 और दीपांश ने 34 रन बनाए। उड़ान अकादमी की तरफ से आकाश सेन ने 3 और अर्जुन केवट ने 2 विकेट लिए।

Related posts

धवन, अय्यर और गायकवाड़ समेत टीम इंडिया के 7 सदस्यों को हुआ कोरोना

Pradesh Samwad Team

डिकॉक के साथ खड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम, पहले अश्वेत कप्तान बावुमा ने दिया साथ

Pradesh Samwad Team

बॉयज अंडर- 15 एम एम जगदाले ट्रॉफ़ी फाइनल मैच ( चार दिवसीय मैच) चंम्बल संभाग v/s इंदौर संभाग, चम्बल संभाग ने तीसरी बार प्रतियोगिता जीती

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment