Pradesh Samwad
खेल

म. प्र. एथलेटिक्स अकादमी के अर्जुन वास्कले का एक महिने मे लगातार तीसरा स्वर्ण

ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में यूथ खेलो इंडिया के एथलेटिक्स के तीसरे और आखरी दिन प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के अर्जुन वास्कले ने 3000 मी में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते 8:37.62 में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा अकादमी के ही श्याम मिलन बिन्द ने 800 मी के फ़ाइनल में 1:51.68 मे तीसरे स्थान पर रह कर कांस्य पदक जीता।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव ए मुरलीधर, अध्यक्ष अमानत खान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, तकनिकी समीति के अध्यक्ष डा राजेश मिश्रा, सदस्य (प्रचार व प्रसार समिति) विष्णु कान्त सहाय, अजीत पाल गिल, सुनील शुक्ला के साथ एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज़ खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

Related posts

एलएनसीटी कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन

Pradesh Samwad Team

वी एस क्रिकेट अकादमी का ग्रीष्मकालीन शिविर 6 मई से

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी की दोनों वर्गों में जीत से शुरुआत, पांचवां इंजीनियर ओलंपिक खेल महाकुंभ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment