Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी की दोनों वर्गों में जीत से शुरुआत, पांचवां इंजीनियर ओलंपिक खेल महाकुंभ

भोपाल। पांचवें इंजीनियर्स ओलंपिक खेलों की मंगलवार को एलएनसीटी में रंगारंग शुरुआत हो गई। 15 खेलों का तीन दिवसीय खेल महाकुंभ दूधिया रोशनी में खेला जा रहा है। बास्केटबॉल पुरुष वर्ग के मुकाबलों में एम्स ने सिस्टेक को 26-22 से एलएनसीटी ने ओरिएंटल को 15-12 से हरया। वहीं, महिला वर्ग में एलएनसीटी ने सिस्टेक 18-6 से, बीएसएसएस ने एक्सीलेंस को 20-12 से तथा सिस्टेक ने यूआईटी को 10-5 से हराया। वॉलीबॉल में ओरिएंटल ने फार्मेसी को 25-16, 25-18 से, मॉस्किटियस ने सिस्टेक रातीबड़ को 2-0, टीआईटी ने पीपुल्स को 2-0 से तथा एलएनसीटी ने सिस्टेक गांधीनगर को 2-1 से हराया। खो-खो के मुकाबलों में महिला वर्ग में यूआईटी ने बंसल को 9-6 से हराया, जबकि पुरुष वर्ग में टीआईटी ने यूआईटी को 8-5 से तथा सिस्टेक ने ओरिएंटल को 7-4 से हराया।
कबड्डी में महिला वर्ग में उज्जैन ने आईईएस को 45-16 से, बंसल ने एस को 42-22 से हराया। बैडमिंटन के एकल मुकाबलों में ऋषि भार्गव, आशीष, अक्षत, प्रखर, क्रिश, प्रमोद, यश, शुभम, ईशान, अमन, प्रियांशु, जगदीप, निलय ने अपने-अपने मैच जीत लिए। टेबल-टेनिस के मुकाबलों में आरुषि, प्रियल, अर्चिता ने भी जीत दर्ज की। खेल अधिकारी पंकज जैन ने बताया कि युवाओं के प्रेरणा श्रोत अनुपम सर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इंजीनियर्स ओलंपिक का आयोजन खेल विभाग एलएनसीटीयू द्वारा किया जाता है।
इससे पहले डॉ.अनुपम चौकसे सचिव एलएनसीटी समूह और अध्यक्ष ड्रॉप रोबॉल मप्र, पूनम चौकसे अध्यक्ष न्यू डांस फेडरेशन ऑफ इंडिया, श्वेता चौकसे अध्यक्ष स्लिंग शॉट स्पोट्र्स एसोसिएशन मप्र ने डॉ.एनके थापक वाईस चांसलर, डॉ.अशोक राय डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, डॉ.धर्मेन्द्र गुप्ता डायरेक्टर, डॉ.अनुज गर्ग, आकाश दुबे, डॉ.सुनील सिंह की उपस्थिति में उद्घाटन किया।

Related posts

अंतर महाविद्यालय भोपाल जि़ला स्तरीय महिला – पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 15 दिसंबर 2021 को अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल भोइपुरा भोपाल में

Pradesh Samwad Team

पुराने साथी नेमार की टीम PSG में शामिल हुए लियोनेल मेसी, पेरिस में एक झलक पाने को क्रेजी हुए फैंस, जानिए एक वर्ष में कितनी होगी कमाई

Pradesh Samwad Team

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया, मार्करम-मिलर ने जड़ा अर्धशतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment