22.5 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न रोमांचक मुकाबले में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने फेथ क्रिकेट क्लब को 1 रन से हराया

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न रोमांचक मुकाबले में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने फेथ क्रिकेट क्लब को 1 रन से हराया एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिBति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 18 टूर्नामेंट में आज का मैच मयंक क्रिकेट अकादमी और फेथ क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया जिसमे मयंक क्रिकेट अकादमी ने ने फेथ क्रिकेट क्लब को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया। पहलेबल्लेबाज़ी करते हुए मयंक क्रिकेट अकादमी ने 276 रन बनाए। मयंक क्रिकेट अकादमी से विकास ने 54 , यशराज सोलंकी ने 52 और गौरव ने 41 रन की पारी खेली। फेथ क्रिकेट क्लब की ओर से रोहिताश ने 2 ओर अमन माते ने 2 विकेट लिए। बल्लबाज़ी करने उतरी फेथ क्रिकेट क्लब की तरफ से आकाशदीप पटेल ने शानदार शतक जड़ा पर टीम को जीत नहीं दिला पाए । इसके अलावा राजनायक ने 39 रनों की पारी खेली। मयंक क्रिकेट अकादमी की ओर से दैविक तिवारी ने 2 विकेट लिए । आज मैन ऑफ द मैच आकाशदीप ओर विकास शर्मा को दिया गया। उन्हें साजिद नसरत ओर फ़रीद खान ने पुरुस्कृत किया। अंडर 18 का फाइनल मैच एन सी सी सी और अरेरा अकादमी के मध्य 28/11 को बाबे अली मैदान पर खेला जाएगा। अरेरा अकादमी बेहतर रन रेट के कारण फाइनल में पहुंची जबकि एन सी सी सी अपने पुल में टॉप पर रही।

Related posts

स्वर्गीय रिज़वान अहमद स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता हर्षित, राज अहिरवार, शुभ कुमार , भावजोत, शर्की, उर्फी फाइनल में।

Pradesh Samwad Team

कॉलेज ग्रुप से सेक्ट ने करियर कॉलेज को 2 विकेट से हराया, कॉर्पोरेट ग्रुप से डॉक्टर रज्ज़ा होम क्लिनिक की जीत से शुरुआत

Pradesh Samwad Team

इमरान खान फिर चुने गए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment