Pradesh Samwad
दिल्ली NCRप्रदेश

Delhi News: खुद को CBI अफसर बता जवैलरी शॉप लूटने वाले 5 अरेस्ट, फिल्म स्पेशल 26 देखकर आया आइडिया


राष्ट्रीय राजधानी में एक महीना पहले खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताकर आभूषणों की एक दुकान में एक कर्मचारी के बैग की जांच का झांसा देकर 300 ग्राम की सोने की चेन उड़ाकर चंपत होने के आरोप में “ईरानी गैंग” के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी मुहम्मद अली (52), मोहम्मद काबली (45), अनवर अली (45), शौकत अली जाफरी (55) और मुख्तियार हुसैन (35) मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं।
बॉलीवुड फिल्म स्पेशल 26 से थे प्रेरित : पुलिस ने कहा कि उन्हें घोषित अपराधी करार दिया गया था और वे हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी तथा अन्य वारदातों में भी वांछित थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी बॉलीवुड फिल्म “स्पेशल 26” से प्रेरित थे। उन्होंने कहा कि गिरोह पहले राज्य में आभूषणों की बड़ी दुकानों की पहचान करता था, आपूर्तिकर्ताओं और एजेंटों की सारी जानकारी लेता था और फिर सीबीआई या पुलिस के भेष में उन्हें लूटता था।
ज्वैलरी की दुकान समेत कई को दिया झांसा : पुलिस के अनुसार उक्त घटना 27 जून को करोल बाग इलाके में हुई थी जहां गिरोह के सदस्यों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर 300 ग्राम की सोने की चेन छीन ली और आभूषण की दुकान के कर्मचारी के बैग की जांच करने का झांसा देकर गहने से भरा बैग लेकर भाग निकले।
सीसीटीवी कैमरे से हुई पहचान, 1 आरोपी फरार : पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से पांचों आरोपियों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि मजलूम अली नामक छठा आरोपी अभी फरार है।

Related posts

एलएन मेडिकल कॉलेज में मनाया गया विश्व हस्त स्वच्छता दिवस

Pradesh Samwad Team

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,171 नए मामले, छह लोगों की मौत

Pradesh Samwad Team

भोपाल में हुई गैस त्रासदी ने 5,474 लोगों की जान ली, कारखाने से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment