Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

एलएन मेडिकल कॉलेज में मनाया गया विश्व हस्त स्वच्छता दिवस

भोपाल- कोलार रोड स्थित एलएन मेडिकल कॉलेज के बाल्य एवं शिशु रोग विभाग ने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं परिजनों के हाथ धुलाकर विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया। इस मौके पर विभाग के जूनियर डॉक्टरों के द्वारा मरीजो एवं उनके परिजनों के समक्ष नाट्य रुपांतरण कर हाथों की स्वच्छता की महत्ता को समझाया गया। विभाग की प्रोफेसर डॉ. श्वता आनंद ने मरीजों को अपने आसपास सफाई रखने, व्यक्तिगत स्वच्छता, हस्त प्रक्षालन के बारे में बताते हुए कहा कि अधिकांश संक्रामक रोग हाथों के कारण होते हैं। दिनभर हम कितनी ही वस्तुओं को हाथों से छूते हैं। उनमें अनेक संक्रमित हो सकती है और गंदी हो सकती है। उन्हें छूने से किटाणु हमारे हाथों पर लग जाते हैं। ऐसे किटाणु हमें दिखाई नहीं देते लेकिन हम जब भी कुछ खाते हैं या परस्पर स्पर्श करते हैं तो उन किटाणुओं से हमारे शरीर में संक्रमण हो जाता है इसलिए हाथों को स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए । जूनियर डॉक्टरों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा मरीजो को जागरुक करने पर उन्हें प्रोत्साहित करने सर्टिफिकेट भी दिये गए।

Related posts

Как выбрать онлайн казино играть с живыми дилерами для лучшего опыта

Gimpy Extrait Astate JL77 Casino De Jeux Dargent — marché français Register & Win Instant Casino france

Nouvel An, Nouveaux Jeux : Guide VIP pour profiter des machines à sous et tables Live inspirées du cinéma et des séries

Leave a Comment