Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,171 नए मामले, छह लोगों की मौत


मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,171 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,05,753 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में छह लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,662 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। उन्होंने कहा कि रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 589 और भोपाल में 1,167 नए मामले आए हैं। दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कोविड के 44,778 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 8,373 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,50,313 लोग मात दे चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में रविवार को 13,324 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,07,96,405 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

Related posts

5 unverzichtbare Strategien für mehr Gewinn bei Live‑ und RNG‑Spielen im 1Red Casino

Strategie da Halloween per massimizzare i jackpot nei casinò online

Planifiez vos gains : exploiter les bonus hebdomadaires et les free‑spins pour garder l’action au top

Leave a Comment