Pradesh Samwad
खेल

BCCI कर चुका है खारिज, पाकिस्तान के प्रस्ताव का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया सपॉर्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की ठंडी प्रतिक्रिया के बावजूद भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के साथ हर साल चार देशों के टूर्नामेंट का प्रस्ताव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीसीबी के विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि रमीज अब भी अपने प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं और उन्होंने कुछ अन्य प्रमुख बोर्ड के अधिकारियों के साथ भी इस बारे में बात की है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने रमीज के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत और पाकिस्तान के साथ ट्राएंगुलर सीरीज के आयोजन पर विचार करने को तैयार है।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के लिए हॉकले रावलपिंडी आए हुए थे। उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि इसे मूर्तरूप दिया जा सकता है।
हॉकले ने पत्रकारों से कहा, ‘आप अगर मुझसे पूछते हैं तो क्रिकेट आस्ट्रेलिया निश्चित रूप से इस प्रस्ताव पर विचार करने तथा पाकिस्तान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्राएंगुलर सीरीज की मेजबानी करने पर विचार करने को तैयार है।’
ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है। दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान में तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके अलावा तीन वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी समय से द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं हुई। ऑस्ट्रेलिया के इस विचार के बाद बीसीसीआई की क्या प्रतिक्रिया होगी यह देखना दिलचस्प होगा।

Related posts

जबलपुर संभाग :अंतर जिला अंडर-18 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता : (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

वेस्ट इंडीज ने निकाला इंग्लैंड का दिवाला, 4 विकेट तो सिर्फ 7 रन पर गिराए, 9 विकेट से जीता पहला T20

Pradesh Samwad Team

10वीं राष्ट्रीय केनो मेराथोन प्रतियोगिता संम्पन्न : मध्य प्रदेश टीम ने दोनो वर्ग में जीते 3स्वर्ण, 2रजत, 3कास्य पदक
सीनियर महिला/पुरूष वर्ग में इंण्डियन पुलिस टीम 21 अंक लेकर विनर } मध्य प्रदेश 16 अंक लेकर रनर अप रही।
} जूनियर बालक/बालिका वर्ग में उडीसा टीम 29 अंक लेकर विनर } मध्य प्रदेश टीम ने कडी टक्कर देते हुये 28 अंक लेकर रनर अप ट्राफी पर कब्जा जमाया।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment