Pradesh Samwad
देश विदेशविडियो

यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- यह अत्याचार है : रूस ने मैटरनिटी हॉस्पिटल पर बरसाए बम, मलबे में दबे कई बच्चे

रूस ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर लगातार दावा किया है कि वह रिहायशी इलाकों पर हमला नहीं करेगा, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूस (Ukraine Russian War) के हमले में दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में बच्चों के अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र (Maternity Hospital) को निशाना बनाया गया। बुधवार को नगर परिषद के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान में कहा गया कि अस्पताल को “भारी” क्षति हुई है।
रिपोर्ट की मानें तो इस हमले में 17 लोग घायल हैं, जबकि कई लोग और बच्चे मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने इस हमले का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “मलबे के नीचे लोग, बच्चे दबे हैं।” उन्होंने हमले को ‘अत्याचार’ करार दिया। ज़ेलेंस्की के कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो ताइमोशेंको ने कहा कि अधिकारी मारे गए या घायल हुए लोगों की संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक बार फिर कहा कि यूक्रेन और उसके लोग आखिरी दम तक लड़ेंगे। यूक्रेन से किसी भी हाल में रूसी सेना को बाहर जाना ही होगा। रूस को बातचीत से मामले को सुलझाने का ऑफर भी दिया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर, रूस लगातार हमले तेज करते जा रहा है। उसे रोकने की यूक्रेन की हर संभव कोशिश नाकाम होती नजर आ रही है।
हालांकि, जेलेंस्की के एक बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही युद्ध रूक जाएगा। दरअसल, उन्होंने कहा कि यूक्रेन शांति चाहता है। इस बारे में रूस से एक बार फिर बात करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने युद्ध को तत्काल रोकने के लिए यहां तक कहा कि वह अब नाटो में शामिल होने के लिए बहुत जोर नहीं दे रहे हैं।

Related posts

अच्‍छाई की ताकत है क्‍वाड, हिंद प्रशांत क्षेत्र को बना रहा बेहतर, पीएम मोदी का चीन को संदेश

Pradesh Samwad Team

रूस ने हमला किया तो देंगे करारा जवाब, बाइडन ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति से किया वादा

Pradesh Samwad Team

सोलर एनर्जी को लेकर भारत की नई पहल, पीएम मोदी ने ‘एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड’ प्रॉजेक्ट लॉन्च किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment