37.1 C
Madhya Pradesh
May 14, 2026
Pradesh Samwad

Author : Pradesh Samwad Team

https://pradeshsamwad.com/ - 5383 Posts - 0 Comments

ब्रेकिंग थाना कोहेफिजा क्षेत्र स्टेट बैंक चौराहा, भोपाल

Pradesh Samwad Team
जहां एक तरफ अतिक्रमण हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस “रोड क्लीन” मुहिम चला रही है, वहीं दूसरी ओर रातों-रात ब्रिज के नीचे गुमटी रख दी...
INDIAN RAILWAYमध्य प्रदेश

16वें रोजगार मेले के तहत माननीय प्रधानमंत्री ने 51000 नियुक्ति पत्र वितरित किये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया देशभर को संबोधित भोपाल, 12 जुलाई। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा आज रेलवे ऑडिटोरियम, नर्मदा रेलवे क्लब, हबीबगंज में प्रधानमंत्री रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित नवनियुक्त अभ्यर्थियों को इस अवसर पर नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के लगभग 51,000 अभ्यर्थियों को संबोधित किया और उन्हें सरकारी सेवा में नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। भोपाल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने 261 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। इनमें से 201 अभ्यर्थी रेलवे विभाग से तथा 60 अभ्यर्थी अन्य केंद्रीय विभागों (जैसे बैंकिंग, सीआईएसएफ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, डाक विभाग आदि) से संबंधित थे। अपने संबोधन में श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की रोजगार सृजन हेतु प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मेला युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने नियुक्त अभ्यर्थियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रहीं और नवनियुक्त अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह ने जानकारी दी कि प्रारंभिक 30 नियुक्ति-पत्र मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किए गए, जबकि शेष अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र विभागीय अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा वितरित किए गए। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, आमंत्रित जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर माननीय खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग,माननीय पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, माननीय सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा, माननीय विधायक हुजूर श्री रामेश्वर शर्मा, माननीय विधायक भोपाल (दक्षिण/पश्चिम) श्री भगवानदास सबनानी, अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि,केंद्रीय सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण,नियुक्ति पाने वाले प्रतिभागी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रेल प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्री देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Pradesh Samwad Team
चेन पुलिंग पर लगाम, सुरक्षा पर फोकस: रेलवे का सख्त संदेश वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री प्रशांत यादव के निर्देशानुसार आउट पोस्ट नर्मदापुरम अंतर्गत यात्री...
Politicदेश विदेशमध्य प्रदेश

भोपाल में प्रधानमंत्री रोजगार मेला का सफल आयोजन

Pradesh Samwad Team
16वें रोजगार मेले के तहत माननीय प्रधानमंत्री ने 51000 नियुक्ति पत्र वितरित किये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया देशभर...

मध्यप्रदेश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए आज दिन बेहद खास : नरसिंहपुर में आयोजित हो रहा कृषि उद्योग समागम एवं खाद्य प्र-संस्करण उद्यमियों का सम्मेलन

मध्यप्रदेश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए आज दिन बेहद खास : नरसिंहपुर में आयोजित हो रहा कृषि उद्योग समागम एवं खाद्य प्र-संस्करण उद्यमियों...

ईडी की रेड पर पूर्व मंत्री खाचरियावास ने कहा, जब राहुल गांधी का शासन आएगा तब भाजपा को सबक सिखाया जाएगा।

Pradesh Samwad Team
48 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्यवाही, पूरा सच सामने आएगा-मंत्री खर्रा। राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रताप सिंह...
मध्य प्रदेश

वर्ल्ड आर्ट डे पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय में “सृजन सरोकार उत्सव” का भव्य आयोजन

Pradesh Samwad Team
“कलाएं: हमें मनुष्य बनाए रखती हैं।”- डॉ रितेश रंजन भोपाल। वर्ल्ड आर्ट डे के उपलक्ष्य में स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय,भोपाल में दिनांक 15 अप्रैल 2025...
Politic

प्रदेश के हर क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए सरकार प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Pradesh Samwad Team
ग्वालियर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मंत्रालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक भोपाल, 15 अप्रैल 2025 उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने...