23.1 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

ईडी की रेड पर पूर्व मंत्री खाचरियावास ने कहा, जब राहुल गांधी का शासन आएगा तब भाजपा को सबक सिखाया जाएगा।

48 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्यवाही, पूरा सच सामने आएगा-मंत्री खर्रा।

राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास के जयपुर स्थित निवास पर 15 अप्रैल को ईडी ने छापामार कार्यवाही की। ईडी की रेड के दौरान ही खाचरियावास अपने निवास से बाहर आए और मीडिया से कहा कि मैं राज्य की भाजपा की सरकार के खिलाफ बोलता हंू, इसलिए केंद्र की मोदी सरकार ने यह कार्यवाही कारवाई है। लेकिन भाजपा को यह समझना चाहिए कि जब राहुल गांधी का शासन आएगा, तब भाजपा का क्या होगा। उन्होंने कहा कि मैं ईडी की इस कार्यवाही से डरने वाला नहीं हंू। मुझे पता है कि एक दिन ईडी मेरे घर पर भी रेड करेगी। मैं तो खुद ईडी के अधिकारियों का इंतजार कर रहा था।

48 हजार करोड़ का घोटाला:
प्राप्त जानकारी के अनुसार खाचरियावास पर हुई रेड का मामला पीएसीएल चिटफंड कंपनी के 48 हजार करोड़ के घोटाले से जुड़ा हुआ है। ईडी ने 15 अप्रैल को खाचरियावास के साथ साथ दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ आदि में 20 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की है। आरोप है कि चिटफंड कंपनी से जुड़े लोगों ने अवैध तरीके से करोड़ों रुपया प्राप्त किया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

घर के बाहर समर्थकों की भीड़: ईडी की रेड की जानकारी मिलते ही समर्थकों की भीड़ खाचरियावास के घर जमा हो गई। उत्साही युवक खाचरियावास जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। रेड के दौरान ही कई बार खाचरियावास घर से बाहर आए और अपने समर्थकों को संबोधित किया। खाचरियावास ने कहा कि मैं किसी से भी डरने वाला नहीं हूं। अभी मैं जिस घर में रह रहा हंू वह पूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत के परिवार का है। लेकिन ईडी के अफसरों ने शेखावत के प्रति भी सम्मान प्रकट नहीं किया है।

पूरा सच सामने आएगा-खर्रा: वहीं भाजपा सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जांच के बाद पूरा सच सामने आएगा। उन्होंने कहा कि जब रेड होती है तो नोटिस नहीं दिया जाता। खाचरियावास जब नोटिस देने की बात कर रहे है, तब उन्हें यह समझना चाहिए कि यह सामान्य पूछताछ नहीं बल्कि सर्च है।

Related posts

राजगढ़ में फर्जी वोटिंग के दौरान भड़क गए दिग्विजय सिंह

Guide complet du casino en ligne – Tout ce que vous devez savoir pour jouer en toute sécurité et maximiser vos gains

No Deposit Bonus et sécurité des paiements : comment profiter des free spins sans risquer son portefeuille