22.2 C
Madhya Pradesh
October 23, 2026
Pradesh Samwad
INDIAN RAILWAYमध्य प्रदेश

16वें रोजगार मेले के तहत माननीय प्रधानमंत्री ने 51000 नियुक्ति पत्र वितरित किये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया देशभर को संबोधित भोपाल, 12 जुलाई। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा आज रेलवे ऑडिटोरियम, नर्मदा रेलवे क्लब, हबीबगंज में प्रधानमंत्री रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित नवनियुक्त अभ्यर्थियों को इस अवसर पर नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के लगभग 51,000 अभ्यर्थियों को संबोधित किया और उन्हें सरकारी सेवा में नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। भोपाल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने 261 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। इनमें से 201 अभ्यर्थी रेलवे विभाग से तथा 60 अभ्यर्थी अन्य केंद्रीय विभागों (जैसे बैंकिंग, सीआईएसएफ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, डाक विभाग आदि) से संबंधित थे। अपने संबोधन में श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की रोजगार सृजन हेतु प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मेला युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने नियुक्त अभ्यर्थियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रहीं और नवनियुक्त अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह ने जानकारी दी कि प्रारंभिक 30 नियुक्ति-पत्र मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किए गए, जबकि शेष अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र विभागीय अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा वितरित किए गए। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, आमंत्रित जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर माननीय खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग,माननीय पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, माननीय सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा, माननीय विधायक हुजूर श्री रामेश्वर शर्मा, माननीय विधायक भोपाल (दक्षिण/पश्चिम) श्री भगवानदास सबनानी, अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि,केंद्रीय सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण,नियुक्ति पाने वाले प्रतिभागी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रेल प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्री देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

चेन पुलिंग पर लगाम, सुरक्षा पर फोकस: रेलवे का सख्त संदेश

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री प्रशांत यादव के निर्देशानुसार आउट पोस्ट नर्मदापुरम अंतर्गत यात्री जागरूकता अभियान का आयोजन स्टेशन परिसर एवं समीपवर्ती क्षेत्र में किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत उप निरीक्षक श्री संतोष पटेल मय स्टाफ द्वारा रानी कमलापति पोस्ट के निर्देश में नर्मदापुरम स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 एवं 02, आरक्षित टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय एवं सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को रेलवे से संबंधित सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लगभग 40 से अधिक यात्रियों से सीधा संवाद कर उन्हें विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।

यात्रियों को विशेष रूप से यह समझाया गया कि बिना कारण चेन पुलिंग (ACP) न करें, क्योंकि यह एक दंडनीय अपराध है। इसके अतिरिक्त, यात्रियों को बताया गया कि वे अपने सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें, मोबाइल चार्जिंग के दौरान सतर्क रहें तथा अनजान व्यक्ति से कोई खाद्य सामग्री ग्रहण न करें।

अभियान के दौरान यह भी समझाया गया कि रेलवे ट्रैक पार करना खतरनाक एवं कानूनन वर्जित है — यात्रियों को निर्धारित पैदल पुल अथवा अंडरपास का प्रयोग करना चाहिए। महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग किया गया तथा ट्रेनों में यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध की जानकारी दी गई।

इसी क्रम में स्टेशन से लगे आसपास की बस्ती में जाकर बच्चों एवं युवाओं को ट्रेनों में पत्थरबाज़ी जैसे कृत्य से दूर रहने की अपील की गई। यह भी बताया गया कि ऐसा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि दूसरों की जान-माल की सुरक्षा के लिए खतरा भी उत्पन्न करता है।
इस जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य यात्रियों में सुरक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है ताकि रेलवे परिसरों और ट्रेनों में यात्रा को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया जा सके।

Related posts

Pradesh Samwad Team

Gioco mobile sicuro e pagamenti protetti: la guida definitiva per giocatori d’azzardo online che vogliono divertirsi senza rischi, ottimizzare i bonus e mantenere al sicuro i propri fondi e garantire transazioni veloci su casinò live, slot con RTP alto e jackpot progressivi

No Deposit Bonus et sécurité des paiements : comment profiter des free spins sans risquer son portefeuille