Pradesh Samwad
Politicज़रा हटके

केंद्रीय कृषि मंत्री ने काफिला रुकवाकर हादसे में घायल युवक को अपने कारकेड के वाहन से पहुंचाया अस्पताल, साथ में अपने अधिकारी को भेजकर इलाज के समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए

भोपाल- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित चेतक ब्रिज पर हादसे में घायल हुए युवक को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। दरअसल शिवराज सिंह चौहान अवधपुरी भोपाल में आयोजित जैन समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे, इस दौरान चेतक ब्रिज पर भीड़ इकट्ठा देख शिवराज ने अपना काफिला रुकवाया और घायल युवक को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ में एक अधिकारी को भी साथ जाने के निर्देश दिए, साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल नजदीक के अस्पताल के डॉक्टर से फोन पर बात की और घायल युवक का जल्द से जल्द इलाज करने के निर्देश दिए।

Related posts

एनएसयूआई ने किया परछाई कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Pradesh Samwad Team

सीट के लिए प्लेन में हुई लड़ाई, यात्रियों ने एक-दूसरे पर बरसाए मुक्के पर मुक्के

Pradesh Samwad Team

दरियाई घोड़ों की भीड़ ने अकेले मगरमच्छ को घेरा, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ!

Pradesh Samwad Team