Pradesh Samwad
ज़रा हटके

सीट के लिए प्लेन में हुई लड़ाई, यात्रियों ने एक-दूसरे पर बरसाए मुक्के पर मुक्के


मुक्का-मुक्की हो गए : याद है वो टाइम जब कोई आदमी सीट पर अपना रूमाल छोड़कर बाहर हवा खाने चला जाता है और फिर दूसरा आदमी आके सीट पर बैठ जाता है। इसके बाद वो बंदा वापस आता है-ओए मेरा रूमाल यहां पड़ता था। भाई सीट तुम्हारे …. की थोड़ा ना है। फिर ज्यादा बातें नहीं होती चलते हैं मुक्के। भारतीय रेल में यह मनोरंजन का साधन बन जाता है कई बार जनता के लिए, जनता भी मारो-मारो सा चिल्लाने लगती है। खैर अमेरिकन एयरलाइन जी हां, साफ सुथरे लोग, वो भी सीट के लिए लड़ते हैं। वो भी फ्लाइट में।, हाल ही में मुक्का-मुक्की का वीडियो वायरल हुआ है।
उंगली उठाता है और हो जाती है फाइट : इस घटना का तो वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह फ्लाइट New Orleans से टेक्सास जा रही थी। सीबीएस के मुताबिक, इसी दौरान दो लोगों के बीच सीट को लेकर बहस हो गई। सीट रिक्लाइंड पोजिशन पर अटक गई थी। एक यात्री ने बताया कि जब प्लेन लैंड किया तो सीट बेल्ट साइन ऑफ थे। इसी बीच दोनों लोग आपस में लड़ने लगे।
पुलिस ले गई पकड़कर : बाद में हालांकि प्लेन लैंड करने के बाद पुलिस को बुलाया गया वो दोनों को पकड़कर ले गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह दो लोग लड़ते-लड़ते बाकी कई यात्रियों पर भी गिर जाते हैं।

Related posts

कर्ज नहीं चुका पाया शख्स, 17 वर्षों से घने जंगल के बीच कार में रहने को मजबूर

Pradesh Samwad Team

बैंक में चौकीदार ने मास्क लगाने को कहा, बंदे ने गुस्से में आकर अकाउंट खाली कर दिया

Pradesh Samwad Team

ये कुत्ता खड़ा है या इंसान? बचपन का सपना पूरा करने के लिए Dog बन गया ये शख्स

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment