Pradesh Samwad
खेल

अल बैक टूर्नामेंट : अरेरा अकादमी फ़ाइनल में

अल बैक टूर्नामेंट में ए.सी.इ. क्रिकेट अकादमी व अरेरा अकादमी के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में अरेरा अकादमी ने कप्तान आर्यन सिंह के 59 गेंदों पर शानदार 86 रनो की पारी की मदद से 5 विकेट से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया।

अकादमी ऑफ़ क्रिकेट एक्सीलेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवर में 10 विकेट खो कर 220 रन बनाए। जिसमे कप्तान मुर्तजा ने 89 गेंद पर 45 , मीतांश राठौर ने 18 गेंद पर 43 व् अफ्फान ने 35 रनों का योगदान दिया। द्रोण ने 3, सिद्धांत व् रूद्र ने 2-2 तथा अंश व प्रतीक ने 1-1 विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलते हुए अरेरा अकादमी ने कप्तान आर्यन सिंह के 59 गेंदों पर शानदार 86 व पियूष सिंह के 40 गेंदों पर 47 रन की मदद से 34.4 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 225 रन बना कर 5 विकेट से मैच जीत कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। मुर्तजा ने 2 तथा अविनाश, अमां व सुफियान को 1-1 विकेट मिले। अरेरा अकादमी के आर्यन सिंह मैं ऑफ़ द मैच रहे जिन्हे वरिष्ठ क्रिकेटर जी सतीश कुमार ने पुरुस्कृत किया।

Related posts

यातायात पुलिस भोपाल एवं सैम ग्लोबल युनिर्वसिटी द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान 2022 का शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

4th डीआरएम् अंडर-16 क्रिकेट प्रतोयोगिता : रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी का आयोजन

Pradesh Samwad Team

स्कॉटलैंड और बांग्लादेश ने कटाया सुपर 12 का टिकट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment