Pradesh Samwad
खेल

हॉकी फीडर सेंटर् से निकलकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करें खिलाड़ी: डॉ प्रधान

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर के स्थानीय दर्पण मिनी स्टेडियम पर संचालित मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हॉकी फीडर सेंटर का निरीक्षण एवं अवलोकन करते हुए डॉ विनोद प्रधान संयुक्त संचालक खेल विभाग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की यशस्वी खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया एवं शिवराज सिंह चौहान की मंशा है की प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें उन्हें सुविधाओं की कमी नहीं आने दी जाएगी, वहीं उन्होंने दर्पण फीडर सेंटर के परिणामों से खुशी व्यक्त करते हुए नवोदित खिलाड़ियों को मेहनत एवं प्रशिक्षक के बताए मार्ग पर चलकर सफल खिलाड़ी बनने की शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जोसेफ बतसला ,अविनाश भटनागर एन आई एस हॉकी कोच, संगीता दीक्षित, नरेंद्र तिवारी, इमरान खान, कुंवार राज, माया परमार,, सीमा सेंगर आदि उपस्थित.

Related posts

नीरज चोपड़ा और प्रमोद भगत पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित

Pradesh Samwad Team

विराट कोहली के बाद ये 3 खिलाड़ी टीम इंडिया की T20 टीम के कप्तान बनने की दौड़ में

Pradesh Samwad Team

सेल इंडिया नेशनल रैंकिंग चैम्पियनशिप-2021 म.प्र. राज्य सेलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत सहित जीते 5 पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment