24 C
Madhya Pradesh
July 31, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सेल इंडिया नेशनल रैंकिंग चैम्पियनशिप-2021 म.प्र. राज्य सेलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत सहित जीते 5 पदक


9 से 15 दिसम्बर, 2021 तक गिरगांव चौपाटी पर आयोजित सेल इंडिया नेशनल रैंकिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीत कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
चैम्पियनशिप के 470 मिक्स क्लास ओवर ऑल इवेन्ट में 12 रेस के उपरांत अकादमी की प्रतिभावान सेलर उमा चौहान ने 7 रेस में पहले तथा 5 रेस में दूसरे स्थान के साथ ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। चैम्पियनशिप के लेजर रेडियल इवेन्ट की 12 रेस के उपरांत अकादमी की खिलाड़ी रितिका दांगी ने प्रथम एवं नेहा ठाकुर ने द्वितीय स्थान हासिल कर क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक अर्जित किया।
चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेले गए 49er FX इवेन्ट में अकादमी की स्टॉर खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। नाचरा-17 इवेन्ट में अकादमी की खिलाड़ी एकता यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में अकादमी के 11 खिलाड़ियों ने भागीदारी की जिसमें 10 महिला एवं एक पुरूष खिलाड़ी शामिल थे।

Related posts

एमपीसीए जबलपुर में तीन दिवसीय मैच का आयोजन

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Women’s World Cup 2022: स्मृति-हरमनप्रीत का शतक, भारत ने बनाए 317 रन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment