27.8 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

चंदेल ऑप्टिकल्स क्लब ने मंगलायतन यूनिवर्सिटी को 157 रनों से पराजित किया

जबलपुर प्रीमियर लीग के चौथे वर्ष के आयोजन में जो कि एम.एच. क्लब जबलपुर के तत्वावधान में संचातलित किया जा रहा है।दिनांक 25/12/2021 को रानीताल मैदान में खेली जा रही जे.पी.एल.प्रतियोगिता में आज रानीताल मैदान में खेले गए मैच में चंदेल ऑप्टिकल्स क्लब ने मंगलायतन यूनिवर्सिटी को 157 रनों से पराजित किया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 09 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए।जिसमें विकल्प तिवारी ने 78रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।वही साहिल कावड़े ने 48रन,प्रतीक चंदेल ने 30रन तथा बालाजी राव ने 29रनों के योगदान दिया।
मंगलायतन यूनिवर्सिटी की ओर से अमनप्रीत सिंह ने 03 विकेट लिए,शुभ तिवारी, व हार्दिक ने 02-02 विकेट लिए।
जवाब में मंगलायतन यूनिवर्सिटी ने 30 ओवरों में 10 विकेट पर 92रन बनाए।समर खान ने 17रनों के योगदान दिया।
चंदेल ऑप्टिकल्स से विकल्प तिवारी ने 03 विकेट तथा रशेल व अभिषेक ने 02-02 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जे.डी.सी.ऐ. सचिव धर्मेन्द्र भी पटेल द्वारा चंदेल ऑप्टिकल्स से विकल्प तिवारी ने 78रन ओर 03 विकेट प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया।
मैच के अंपायर विष्णु पटेल,शिवम ठाकुर तथा स्कोरर प्रखर जैन रहे।
कल रानीताल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चंदेल ऑप्टिकल्स और मंगलायतन यूनिवर्सिटी के मध्य प्रातः 09 बजे से खेल जाएगा।

Related posts

अब कोरोना ने दिया पाकिस्तान को झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बीच में ही खत्म

Pradesh Samwad Team

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने नए पाठयक़मो जिसमे सर्टिफिकेट एवम डिप्लोमा इन स्कूल काउंसलिंग और टेलिकाउंसेलिंग और समाज उपयोगी कोर्स का शुभारम्भ किया।

Pradesh Samwad Team

नेशनल ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश के एथलीटों ने जीते पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment