Pradesh Samwad
खेल

राज्य स्तरीय क्रास कंट्री 28 को भोपाल में, प्रदेशभर के एथलीट्स लेंगे हिस्सा


-विजेताओं के लिए 50 हजार से ज्यादा के इनाम, पुरस्कार वितरण मंत्री विश्वास सारंग करेंगे
भोपाल। एथलेटिक्स संघ मध्यप्रदेश (एएसएमपी) राज्य स्तरीय क्रास कंट्री 28 दिसंबर को भोपाल में आयोजित कर रहा है। जिसमें पुरुष- महिला सहित आठ आयु वर्ग में बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगी। विजेताओं में 50 हजार से ज्यादा के नकद इनाम दिए जाएंगे। पुरस्कार वितरण चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं संघ के अध्यक्ष विश्वास सारंग करेंगे। क्रास कंट्री के विजेता 15 जनवरी 2022 को कोहिमा (नागालैंड) में होने वाली 56वीं राष्ट्रीय क्रास कंट्री चैंपियनशिप में शिकरत करेंगे।

एएसएमपी के सचिव सुरेश प्रजापति ने बताया कि क्रास कंट्री में प्रदेशभर के एथलीट्स हिस्सा ले सकेंगे। दौड़ लिंक रोड नंबर-1 स्थित प्रकाश तरण पुष्कर से सुबह 7 बजे अलग-अलग आयु वर्ग में प्रारंभ होगी। सभी आठ वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एथलीट्स को नकद इनाम दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण 28 दिसंबर को ही 10.30 बजे मंत्री विश्वास सारंग करेंगे।

ओपन और अंडर-20 वर्ग के विजेताओं 5-5 हजार का इनाम:

क्रास कंट्री के पुरुष-महिला ओपन वर्ग और अंडर-20 बालक-बालिका वर्ग के विजेताओं को 5-5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। जबकि इसी वर्ग के द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एथलीट्स को क्रमश: 2 हजार व एक हजार रुपए मिलेंगे। इसी तरह अंडर-18 बालक एवं अंडर-16 बालिका वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एथलीट्स को क्रमश: 3 हजार, 1500 एवं एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस तरह कुल इनामी राशि 54 हजार रुपए वितरित होगी।

पुरुष महिलाएं दौड़ेंगी 10 किमी:
क्रास कंट्री में पुरुष -महिला ओपन वर्ग के एथलीट्स के लिए 10 किमी की दौड़ होगी, जबकि अंडर-20 बालकों को 8 किमी, अंडर-20 बालिकाओं एवं अंडर-18 बालकों को 6 किमी तथा अंडर-18 बालिकाओं को 4 किमी दूरी तय करनी होगी। अंडर-16 बालक एवं बालिकाओं को 2 किमी का फासला तय करना होगा।

Related posts

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

8वीं लाल परेड ओपन भोपाल बैडमिन्टन प्रतियोगिता प्रारंभ : रवि गुप्ता-संजय दुबे की जोडी क्वार्टर फाइनल में पहुॅची

Pradesh Samwad Team

अंतर सम्भागीय एक दिवसीय लीग बालक अंडर 22 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता नर्मदापुरम संभाग ने रीवा संभाग को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश जबकि भोपाल संभाग ने जबलपुर संभाग को 105 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment