22.5 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्रॉफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता में नर्मदा क्रिकेट एकेडमी नर्मदा पुरम ने पहले दिन के खेल में 306 रन बनाएं
नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि एमपीसीए ग्राउंड पर खेली जा रही सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्रॉफी दो दिवसीय इंटर क्लब मुकाबले में सेमी फाइनल मैच नर्मदा क्रिकेट एकेडमी नर्मदा पुरम और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बेतूल के मध्य खेला जा रहा है जिसमें नर्मदा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए अनुराग मालवीय के शानदार शतक 106 रन एवं माधव शर्मा 73 रन तथा हिमेश यादव 34 रन का योगदान से 306 रन बनाए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बैतूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन देशमुख ने 6 विकेट तथा यशवीर सिंह ने 2 विकेट का योगदान दिया इसके पश्चात बैतूल ने अपने पारी में बल्लेबाजी करते हुए आज के दिन के खेल के समाप्त होने तक बिना किसी विकेट गवाएं 29 रन बना लिए हैं

Related posts

शुभ को डबल क्राउन : हर्ष, रूबी, वरुण और हर्षित ने भी जीते खिताब

Pradesh Samwad Team

मैच जीतकर भी प्लेऑफ की जंग हारी मुंबई इंडियंस, 5 बार की चैंपियन का सफर हुआ खत्म

Pradesh Samwad Team

अखिल भारतीय स्व. आलोक महेश्वरी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता -2022

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment