Pradesh Samwad
खेल

फेथ समर शील्ड क्रिकेट सीरीज आज से

फेथ क्रिकेट क्लब ने खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करने के लिए क्रिकेट एक्सचेंज कार्यक्रम शुरू किया है। फेथ समर शील्ड क्रिकेट सीरीज जिसमें प्रसिद्ध क्रिकेट क्लब एक दूसरे के खिलाफ एक दूसरे के शहरों में क्रिकेट श्रृंखला खेलेंगे। इस प्रोग्राम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर टीम साल भर एक-दूसरे के शहरों में एक-दूसरे के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलेगी। पहले दौर में आज से सूरत ( गुजरात )और  इंदौर का मुकाबला फेथ क्रिकेट क्लब की दो टीमों से होगा। हर टीम 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेलेगी। सीरीज में कई राज्य स्तरीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शीर्ष दो टीमें 6 तारीख को फाइनल खेलेंगी। आज का उदघाटन मैच फेथ चैलेंजर्स और सूरत की टीम के मध्य खेला गया । फेथ चैलेंजर्स ने फेथ समर शील्ड का पहला टी20 मैच 138 रन से जीत लिया। अक्षत रघुवंशी ने 47 गेंदों में 137 रन बनाए। उन्होंने अपनी 137 रनों की पारी में 9 चौके और 14 छक्के लगाए। पृथ्वीराज तोमर ने 36 गेंदों में 63 रन बनाए। सूरत 19 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई। गौरव पिंचोनिया ने हैट्रिक समेत 4 विकेट लिए। दूसरे मैच में इंदौर की टीम ने फेथ टाइटंस को 40 रनों से हरा दिया। टीम इंदौर ने 20 ओवर में 156/7 का स्कोर बनाया। ईशान भाटी ने 56 गेंदों में 70 रन बनाए। फेथ टाइटंस ने 20 ओवर में 116/9 का स्कोर बनाया। ऋषभ और आशीष ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच के लिए अक्षत और इसान भाटी को 1100 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related posts

दक्षिण अफ्रीका में पेसर्स दिलाएंगे टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत

Pradesh Samwad Team

अंतर महाविद्यालय भोपाल संभाग स्तरीय महिला – पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 20 दिसंबर 2021 को अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल भोइपुरा भोपाल में

Pradesh Samwad Team

द.अफ्रीका ने जीता पहला वनडे, भारत को 31 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment